राजनांदगांव। जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का अभियान तेज होता जा रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के कड़े निर्देशों के बाद राजस्व अमला लगातार सड़कों पर उतरकर अवैध उत्खनन और परिवहन की जांच कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पाटेकोहरा चेकपोस्ट बैरियर के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत से लदे हाईवा को जप्त किया गया है।
लाल बहादुर नगर के नायब तहसीलदार राजेश नेताम ने पाटेकोहरा चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान चारामा (कांकेर) की ओर से आ रहे हाईवा क्रमांक सीजी 08-बीडी 5999 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में रेत लदी हुई थी। जब टीम ने वाहन चालक हेमचंद (निवासी बैरागीभेड़ी, छुरिया) से खनिज परिवहन के लिए अनिवार्य पीट पास और अन्य वैध दस्तावेजों की मांग की, तो वह कोई भी कागज पेश नहीं कर सका।
दस्तावेज न होने की स्थिति में राजस्व टीम ने बिना देरी किए रेत सहित हाईवा को जप्त कर लिया। जप्त वाहन को थाना चिचोला के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां अब खनिज अधिनियम के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
राजस्व विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों और चेकपोस्टों पर लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
