Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान उपार्जन के सफल क्रियान्वयन हेतु समिति प्रबंधकों एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों का प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिले में अवैध धान के व्यापार में संलग्न कोचियों एवं बिचौलियों पर सतत निगरानी रखने तथा नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले के 49 संवदेनशील एवं अतिसंवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों की सूक्ष्म निगरानी के लिए केन्द्रों में माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाने के लिए कहा। उन्होंने धान विक्रय पहचान…

Read More

राजनांदगांव। ग्राम बोरी में शराब के नशे में गाली-गलौच कर शांति भंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना चिखली की टीम ने किशन यादव (20) और सुरेश यादव (45) को धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार…

Read More

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शहर के क्लब चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में हो-हुल्लड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल वारंट मिलने पर जेल भेज दिया गया। आरोपियों में साहिल सूर्यवंशी, क्लब चौक, उमेश निषाद, क्लब चौक, शरद यादव, बाजार चौक, रितेश निषाद, वार्ड नं. 34 लखोली शामिल है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन तथा पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन में अभियान चलाया गया। निरीक्षक…

Read More

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली, पुलिस चौकी चिखली और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में तीन अलग-अलग ट्रेक्टर ट्राली चोरी के मामलों का खुलासा किया गया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर घटनास्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज और मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का पता लगाया। पूछताछ में सभी ने जुर्म स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश कुमार साहू, राजीव नगर लखोली, सुमीत मौर्या, ग्राम ठाकुरटोला, निकेत झारिया, ग्राम…

Read More

राजनांदगांव। बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से जमीन खरीदने के नाम पर 6 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मकान निर्माण के लिए जमीन खरीदना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सईद खान पिता रशीद खान, निवासी सहदेव नगर, राजनांदगांव से हुई। आरोपी ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर लखोली स्थित 5000 वर्गफुट प्लाट को अपना बताकर 27 लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय किया और 3 लाख रुपये बयाना राशि वसूल की। इसके बाद उसने रामनगर स्थित…

Read More

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के तत्वाधान में प्रोजेक्ट : निरामया नव्या 2025 अंतर्गत किशोरी स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता शिविर एवं मेगा स्वास्थ्य कैम्प का शुभारंभ किया। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि यह कैम्प किशोरी बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। यहां बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही उन्हें पौष्टिक आहार, आवश्यक दवाई, स्वच्छता एवं अन्य जानकारी दी जाएगी। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग को…

Read More

मानपुर। निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 930 पर रविवार शाम एक और बड़ा हादसा हो गया। मानपुर से महज दो किलोमीटर दूर माल्हर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक बेलगांव निवासी पति-पत्नी श्रीराम कोमरे और नीलू कोमरे मानपुर बाजार से लौट रहे थे। इसी दौरान नेडगांव निवासी सोमदेव घवड़े पिता रामलाल घवड़े, जो अपने ससुराल कलवर से लौट रहे थे, सड़क पर रखी बोरी से टकराकर अनियंत्रित हो गए…

Read More

मोहला। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गति देने कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को मानपुर और मोहला विकासखंड के विभिन्न गांवों में औचक निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीओ राजस्व मोहला हेमेंद्र भूआर्य, एसडीओ राजस्व मानपुर अमित नाथ योगी सहित संबंधित तहसीलदार निरीक्षण दल में शामिल रहे। टीम ने औंधी, मानपुर, कांदाड़ी, सीतागांव, खड़गांव, डुमरटोला, पददाटोला, मरारटोला, धोबेदंड और मोहभट्ठा पहुंचकर कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची संशोधन कार्य की प्रगति ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान औंधी क्षेत्र में…

Read More

राजनांदगांव। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजनांदगांव इकाई द्वारा कमला देवी राठी कन्या महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एबीवीपी छत्तीसगढ़ प्रांत सहमंत्री श्रीमती मनीषा राणा रहीं। संगोष्ठी की शुरुआत मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद और रानी लक्ष्मीबाई के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, त्याग और पराक्रम पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम स्थल को श्वीरांगना थीमश् से सजाया गया, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। मुख्य अतिथि मनीषा…

Read More

राजनांदगांव। विगत दिनों सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों का प्रदेश भर में हड़ताल चल रहा था। विभिन्न मांगों को लेकर सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी लगभग माहभर से आंदोलन कर रहे थे। समिति कर्मचारियों के हड़ताल एवं जायज मांगों का छत्तीसगढ़ संयुक्त कर्मचारी मोर्चा एवं छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ पंजीयन क्रमांक 122202595034 ने समर्थन किया था। हड़ताल के समर्थन में संगठन की ओर से प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू व अन्य पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया में बयान जारी किया था। साथ ही साथ केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की गई थी कि सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों…

Read More