Author: chhattisgarhmail

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने राज्य के नए स्वास्थ्य संचालक एवं मिशन संचालक, आईएएस संजीव कुमार झा से नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर-19 भवन में सौजन्य भेंट की। हाल ही में प्रशासनिक फेरबदल में पदस्थापित हुए श्री झा ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर संघ प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। भेंटवार्ता के दौरान संघ पदाधिकारियों ने अपने संगठन की लंबित मांगों और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। संघ ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री श्री…

Read More

राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने आज जिला पदाधिकारियों के साथ ढाबा सोसाइटी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्था और पारदर्शिता की सराहना की। कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सर्वाधिक मूल्य तय किया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान नियमित रूप से खरीदी जा रही है। साथ ही, शासन द्वारा समय पर डिजिटल भुगतान भी किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि प्रतिदिन धान खरीदी की दैनिक लिमिट…

Read More

मोहला। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कड़ा कदम उठाया है। ग्राम बहोरनभेड़ी के किसान देवीलाल साहू ने शिकायत की थी कि छछानपहरी उपार्जन केंद्र में केंद्र प्रभारी गिरधर साहू ने नमी का बहाना बनाकर उनके 10 कट्टा धान रख लिया। शिकायत की जांच तत्काल कराई गई। सहायक आयुक्त सहकारिता, खाद्य अधिकारी और नोडल अधिकारी की टीम ने किसान की मौजूदगी में केंद्र का निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर किसान को उनका 10 बोरी धान वापस कर दिया गया। कलेक्टर ने प्रमाणित शिकायत के आधार पर…

Read More

मोहला। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण जिला प्रशासन के नेतृत्व में कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. विजय खोबरागड़े के मार्गदर्शन में 2 से 4 दिसंबर तक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के 167 स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। इनमें मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम और एमपीडब्ल्यू शामिल थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य…

Read More

मोहला। जिले में धान खरीदी का कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह बात कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित कृषि, खाद्य, कोऑपरेटिव एवं राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक में कही। कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी जारी है और नोडल अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर स्टॉक वेरिफिकेशन, बारदाना की स्थिति, आर्द्रता मापी यंत्र, तौल और अन्य…

Read More

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में लूट के मामले में 2 नाबालिकों को हिरासत में लेकर संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाईटर वाला बटनदार चाकू, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और नगदी 300 रुपये जप्त की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 27.11.2025 को गोंदिया, महाराष्ट्र निवासी प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी के साथ आईसक्रीम फालूदा बनाने ट्रेन से राजनांदगांव आया और रेलवे स्टेशन से पैदल जा रहा था। रात लगभग 1 बजे बॉम्बे ऑटो पार्ट्स और राम दरबार के मध्य ट्रैक्टर शोरूम…

Read More

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने चाकूबाजी की गंभीर घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। आरोपी की पहचान सिद्धार्थ लहरे पिता गोवर्धन लहरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी-न्यू सिविल लाइन, थाना कोतवाली, राजनांदगांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 03.12.2025 की रात लगभग 11.30 बजे प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि युवराज राजपूत उर्फ दीप और उसका साथी लोकेश ने ममता नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडर ब्रिज के पीछे उसे जबरदस्ती कार में बैठाया, शराब पीने के लिए पैसे मांगे और पैसे न देने पर जान से…

Read More

राजनांदगांव। सोमनी थाना परिसर में पुलिस द्वारा होटल और ढाबा संचालकों की बैठक लेकर उन्हें सख्त हिदायत दी गई। यह बैठक जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में ढाबा संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे देर रात तक ढाबा चालू न रखें, ढाबा में शराब सेवन की अनुमति न दें और शराब सेवन कर आए व्यक्तियों को प्रवेश न दें। साथ ही ढाबा परिसर में आवश्यक हेल्पलाइन नंबर का…

Read More

राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने ग्राम देवादा में शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत आरोपी भोलाराम चौहान पिता जैलू सिंह चौहान, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गनियारी, थाना पुलगांव जिला दुर्ग, को ग्राम देवादा में शिकायत को लेकर वाद-विवाद कर शांति भंग करने की कोशिश करते पाए जाने पर धारा 170 बीएनएसएस…

Read More

राजनांदगांव। थाना बोरतलाव पुलिस टीम ने ग्राम सोरीटोला अंडी में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई दिनांक 04 दिसंबर 2025 को जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के निर्देश पर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में की गई। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हिरामन नेताम पिता रतिराम नेताम, उम्र 50 साल, निवासी सोरीटोला अंडी के कब्जे से 07 बल्क लीटर कच्ची देशी महुआ शराब कीमत 1050 रुपये बरामद की गई। वहीं, आरोपी जुम्मन खान पिता लालखान, उम्र 40 साल, निवासी सोरीटोला अंडी…

Read More