राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस ने पांचवे दिन जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में, प्रभारी यातायात नवरतन कश्यप के पर्यवेक्षण में यह अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर नीरज बायपयी इंटरनेशनल स्कूल-बोरी, वेसलियन स्कूल, म्यूनिसिपल स्कूल, प्यारेलाल स्कूल, स्टेट स्कूल एवं अशोका इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया और सड़क दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करनेए बिना लाइसेंस वाहन न चलाने, और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस जागरूकता अभियान में करीब 1000 शिक्षक और विद्यार्थी लाभान्वित हुए।
अभियान में शामिल यातायात पुलिसकर्मियों में उनि अनिल तिवारी, सउनि येनलाल चन्द्राकर, शरद मसीह, कुंजलाल साहू, सुरेज चन्द्रवंशी और कमल किशोर श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाएं, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाएं और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें और हमेशा नियंत्रित गति में वाहन चलाएं। यातायात पुलिस ने यह भी कहा कि नागरिकों को यातायात रथ और अन्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
यह अभियान सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर चलाया जाएगा और इसके माध्यम से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
