
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। राजनांदगांव से खैरागढ़ मार्ग में स्थित ग्राम पदुमतरा में आगामी 2 जनवरी से 8 जनवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया गया है। आयोजन स्थल श्रीराम मंदिर के पास पदुमतरा में व्यास पीठ बनाया गया है। इस में व्यास पीठ से प्रवचनकर्ता छत्तीसगढ़ के गौरव माटीपुत्र राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पंडित रामानुज युवराज पाण्डेय श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर/देवभोग होंगे। संपूर्ण कार्यक्रम इस प्रकार से है, जिसमें मां बग्लामुखी यज्ञ दिनांक-1 जनवरी 2026, भागवत कथा विवरण 2 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार, कलश यात्रा, भागवत प्रारंभ गोकर्ण कथा 3 जनवरी 2026 दिन शनिवार, नारद कथा परिक्षित चरित्र 04 जनवरी 2026 दिन…
राजनांदगांव। राजपूत क्षत्रिय महासभा राजनांदगांव की युवा मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह गठन प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष विवेक सिंह राजपूत द्वारा किया गया। घोषित कार्यकारिणी में चंदन राजपूत को वरिष्ठ उपाध्याय, सुधीर सिंह को महामंत्री, यशवंत ठाकुर को उपाध्यक्ष, जयराज सिंह गहरवार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं जयंत राजपूत को सांस्कृतिक प्रभारी तथा प्रिंस राजपूत को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विवेक सिंह राजपूत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मंडल समाज को संगठित करने, सामाजिक गतिविधियों को गति देने…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति, रायपुर के सहयोग से जनकल्याण सामाजिक संस्थान, राजनांदगांव द्वारा संचालित लिंक वर्कर स्कीम परियोजना के तहत आज सीएमओ कार्यालय में एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एचआईवी संक्रमितों के साथ हो रहे कलंक और भेदभाव को खत्म करना, उन्हें एआरटी (एंटी रेट्रोवाइरल थेरापी) सेंटर से जोड़ना और सोशल प्रोटेक्शन योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला नोडल अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया उपस्थित थीं। उन्होंने एचआईवी से संबंधित समाज में व्याप्त भेदभाव और कलंक पर चर्चा…
राजनांदगांव। 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन, फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरूण साव, कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद संतोष पांडे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, नीरज बाजपाई तथा तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्षद शिव वर्मा, सुनील साहू, मोनू बहादुर, सुमीत भाटिया, आलोक श्रोती, अपूर्वा श्रीवास्तव, श्रुति लोकेश जैन, सावन वर्मा, घासी साहू, वर्षा शरद सिन्हा, कुतबुद्दीन सोलंकी,…
राजनांदगांव। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय रात्रिकालीन फ्लड लाइट 7-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में राजनांदगांव ने संकल्प अकादमी कवर्धा को शूटआउट में 4-1 गोल से पराजित किया। निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 गोल की बराबरी पर रहा, जिसके बाद मैच का फैसला शूटआउट से हुआ। छत्तीसगढ़ हॉकी से मान्यता प्राप्त जिला हॉकी संघ कवर्धा द्वारा 25 से 28 दिसंबर 2025 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 8 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का…
राजनांदगांव। बिलासपुर में 23 से 25 दिसंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025 में राजनांदगांव जिले के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। विभिन्न विधाओं में युवाओं की प्रतिभा ने निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया। सहायक संचालक ए. एक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि वाद-विवाद विधा में राजनांदगांव के नावेशचंद्र साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं एकांकी नाटक विधा में प्रतिष्ठा सिंगाड़े ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रस्तुत नाटक वो एक रात के लेखक एवं निर्देशक रितेश सिंगाड़े रहे, जो राजनांदगांव थिएटर ग्रुप की प्रस्तुति थी। दोनों प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय…
राजनांदगांव। बसंतपुर प्रीमियम लीग का चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में बाबा साहेब अंबेडकर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंद्रशेखर आजाद इलेवन को हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों की भारी भीड़ खेल प्रेम का प्रमाण बनी रही। टूर्नामेंट के पहले दिन उद्घाटन अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार और निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को खेल भावना व अनुशासन के साथ खेलने…
राजनांदगांव। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सोमनी पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए ग्राम सांकरा में दो असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुूार नामदेव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। ग्राम सांकरा में पुलिस में शिकायत मिलने पर आक्रोशित होकर शांति और कानून व्यवस्था भंग करने की नियत से वाद-विवाद करने वाले हरीश चंद्र देशलहरे पिता संतलाल, उम्र…
राजनांदगांव। नववर्ष के अवसर पर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने असमाजिक तत्वों और अशांति फैलाने वाले अनावेदकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा के निर्देश पर जिले में अपराधियों और असमाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसके तहत 28 दिसंबर 2025 को नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में और थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में टीम ने लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई में भुपेश सिन्हा पिता स्व. सरजुराम सिन्हा,…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण इलाकों में बदलाव दिखाई दे रहा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जंगलेसर के निवासी इनेश्वर चन्द्राकर को इस योजना के तहत अपना पक्का आवास मिला है। इससे उनके परिवार को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन का अवसर मिला है। इनेश्वर चन्द्राकर ने बताया कि उन्हें पक्का घर बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए का अनुदान मिला, साथ ही मनरेगा के तहत 25 हजार रुपए का 95 दिन का रोजगार भी मिला। उन्होंने कहा कि पहले उनका कच्चा मकान जर्जर हो गया था और बरसात व ठंड के मौसम में रहना कठिन था।…