राजनांदगांव। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जिले के सभी पात्र किसानों को लाभान्वित कराने कृषि विभाग द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग की टीम द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पात्र किसानों को प्रोत्साहन राशि 6000 रूपए वार्षिक दिलाने के लिए ई-केवायसी, आधार सीडिंग, लैण्ड सीडिंग तथा एग्रीस्टेक पंजीयन सहित अन्य आवश्यक प्रक्रिया करायी जा रही है।
उपसंचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि फरवरी माह अंत या मार्च के प्रारंभिक सप्ताह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि हस्तांतरण किया जाना प्रस्तावित है। अब तक जिले में 108449 कृषकों का ई-केवायसी पूर्ण किया जा चुका है। इसी प्रकार लैण्ड सीडिंग के 108944, आधार सीडिंग 108021 कृषकों का पूर्ण किया जा चुका है। भारत सरकार द्वारा एग्रीस्टेक परियोजना लागू होने के पश्चात ऐसे सभी किसान जो पीएम किसान पोर्टल में पंजीकृत है, उन्हें एग्रीस्टेक में पंजीयन कर फार्म आईडी एवं फार्मर आईडी बनाने के निर्देश प्राप्त हुए है। जिसके लिए कृषक स्वयं अथवा लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से एग्रीस्टेक पंजीयन करा सकते है। कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषक संगवारी के माध्यम से सस्पेक्टेड केस में लंबित प्रकरणों का भौतिक सत्यापन पूर्ण कर पीएम किसान की वेबसाईट पर फार्मर कार्नर अंतर्गत नवीन विकल्प अपडेट मिसिंग इनफार्मेशन के माध्यम से निराकरण कराने तथा ई-केवायसी पूर्ण कराने एवं आधार सीडिंग के लिए अपने संबंधित बैंक से संपर्क कर खातें में आधार बेस्ड पेमेंट एनेबल (डीबीटी) पूर्ण कराकर आगामी 23वीं किस्त की लाभ प्राप्त कर सकते है। उपसंचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने पीएम किसान योजना अंतर्गत पात्रता रखने वाले किसानों से प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए अनिवार्य रूप से एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने की अपील की है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
