
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
- अखाड़ा प्रदर्शन, आदिवासी व पंथी नृत्य सहित 1 अप्रैल को निकलेगी हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा
- राजनांदगांव में पीएम-आशा योजना के तहत दलहन-तिलहन की समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी
- बाजे-गाजे और शोभायात्रा के साथ हुआ ईसर गणगौर का विसर्जन
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : अंतिम लीग मैच में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश 1-1 गोल की बराबरी पर रही
- पीएमजीएसवाई के तहत 2.45 किमी सड़क निर्माण पूरा, ओवरहीट मटेरियल हटाकर दोबारा कराया गया काम
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- हिंदू जागरण मंच ने हिंदू नव वर्ष, नवरात्रि और झूलेलाल जयंती मनाई
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार के नए विधानसभा भवन में प्रस्तुत तीसरे बजट को ऐतिहासिक एवं सर्वसमावेशी बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के इस बजट मे विकसित छत्तीसगढ़ की रूपरेखा तैयार की गई है। श्री पाण्डेय ने कहा कि इस बजट में बस्तर से लेकर सरगुजा तक सरकार ने दिल खोलकर प्रावधान रखा है। किसान, युवा, महिला सभी को इस बजट का लाभ मिलेगा। प्रदेश की 3 करोड़ जनता के हितों को ध्यान में रखकर यह बजट प्रस्तुत किया गया है। छत्तीसगढ़ का यह बजट सामाजिक न्याय…
राजनांदगांव। विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 01 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट संकल्प थीम के साथ प्रस्तुत किया। इस बजट को पर्यटन मंडल के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा ने विकसित भारत का रोडमैप बताते हुए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप यह बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला है। श्री शर्मा ने विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र पर दिए गए फोकस को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ भ्रमण योजना, शक्तिपीठ सर्किट, राजिम में कास्य…
राजनांदगांव। प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा 2026.27 के लिए प्रस्तुत बजट को राजनांदगांव के विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल ने प्रदेश के उन्नन्त छत्तीसगढ़ की नींव का दर्पण बताया है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार का एक दूरदर्शी और जनहितैषी बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह विकासोन्मुख है और इसमें बुनियादी ढांचे, ग्रामीण विकास तथा रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने शहर एवं गांवों में सड़कों के विकास के लिए…
राजनांदगांव। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने आज छत्तीसगढ़ का वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट सहकारिता क्षेत्र, कृषक सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने वाला दूरदर्शी दस्तावेज है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत बजट किसानों एवं ग्रामीण अंचलों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। सचिन सिंह बघेल ने कहा कि कृषि, सिंचाई, ग्रामीण अधोसंरचना और सहकारी संस्थाओं के सशक्तिकरण हेतु किए गए प्रावधान से राज्य की प्राथमिक कृषि साख समितियों तथा जिला सहकारी…
अंत्योदय के उत्थान को समर्पित बजट, जिला अध्यक्ष राजपूत बोले-प्रदेश के विकास का रोडमैप साबित होगा बजट
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने प्रदेश के बजट 2026-27 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित व आत्मनिर्भर भारत की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन का सशक्त दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीब, युवा, नारी शक्ति, छात्र, अन्नदाता के साथ मध्यम वर्ग और उद्यमियों के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रावधान बजट में किए गए हैं। यह बजट वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार…
राजनांदगांव। किसी भी राष्ट्र, प्रदेश, जिला अथवा गांव की प्रगति का मापदंड सिर्फ शिक्षा एवं स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधा होती है। इसी पैमाने पर खरा उतरते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिये एक तरफ स्वास्थ्य एवं शिक्षा के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की अभूतपूर्व संभावनाएं व योजनाएं बजट में प्रस्तुत की हैं, दूसरी तरफ संकल्प थीम पर आधारित इस बजट में संतुलित क्षेत्रिय समाजिक आर्थिक विकास हेतु समावेशी विकास की नीति, अधोसंरचना विकास, वित्तीय निवेश आकृष्ट करने हेतु इकोसिस्टम बनाना, कुशल मानव संसाधन प्रबंधन, अंत्योदय अर्थात समाज के अंतिम पंक्ति…
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता खुबचंद पारख ने छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट को सभी वर्गों के लाभकारी बताया। यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को गति प्रदान करेगा। विकसित भारत के विजन केआधर पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान विकास की अवधारणा से निर्मित है। कृषि की दृष्टि दो बैराज जिससे लगभग 8000 एकड़ जमीन में सिंचाई का प्रावधान किया गया है, इससे कृषकों को लाभ होगा। इसके अलावा नए कैनलो निर्माण का भी उल्लेख किया गया है। शिक्षा एवं चिकित्सा की दृष्टि से एससी, एसटी तथा पिछड़ा वर्ग की महिलाओं…
राजनांदगांव। शहर के राजेंद्र प्रसाद वार्ड में 32 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित करने की साजिश कांग्रेसी नेता आसिफ अली की सजगता से विफल हो गई। फार्म-7 के माध्यम से “स्थायी रूप से स्थानांतरित” दर्शाकर मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की गई थी, जिसका तथ्यात्मक भंडाफोड़ आसिफ अली ने किया। आसिफ अली ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद तहसीलदार से मुलाकात की और सूची का अवलोकन कराया। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि ज्ञापन में उल्लिखित सभी 32 नाम अंतिम मतदाता सूची में विधिवत दर्ज हैं। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि किसी भी पात्र मतदाता का…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए 2026-27 के बजट पर मंडल अध्यक्ष एवं युवक कांग्रेस महासचिव आफताब अहमद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस बजट को सरकार की छवि बचाने वाला करार देते हुए कहा कि यह प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर नहीं, बल्कि सिर्फ हेडलाइन बनाने पर आधारित है। आफताब अहमद ने कहा, यह बजट पढ़ने के बाद एक ही बात समझ आती है सरकार को जनता की नहीं, हेडलाइन की चिंता है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं का जिक्र करते हुए कहा, युवाओं के लिए बजट में केवल…
राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला द्वारा 22 फरवरी 2026, रविवार को डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण के तहत विद्यार्थियों को तांदुला डैम, जिला बालोद ले जाया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना तथा उनके बौद्धिक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना था। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने तांदुला डैम की संरचना, जल संग्रहण क्षमता तथा क्षेत्रीय कृषि एवं पेयजल आपूर्ति में इसकी भूमिका की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणार्थियों एवं सहायक प्राध्यापकों ने भ्रमण में…