राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला द्वारा 22 फरवरी 2026, रविवार को डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण के तहत विद्यार्थियों को तांदुला डैम, जिला बालोद ले जाया गया।
इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना तथा उनके बौद्धिक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना था। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने तांदुला डैम की संरचना, जल संग्रहण क्षमता तथा क्षेत्रीय कृषि एवं पेयजल आपूर्ति में इसकी भूमिका की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणार्थियों एवं सहायक प्राध्यापकों ने भ्रमण में सहभागिता की। तांदुला डैम पहुंचकर विद्यार्थियों ने बांध की संरचना, जल संग्रहण प्रणाली और इसके क्षेत्रीय महत्व को करीब से समझा।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक समझ भी विकसित करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में समस्त प्रशिक्षणार्थी एवं सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- महापौर मधुसूदन यादव ने यातायात नगर और मेडिकल कालेज रोड निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
- प्रधानमंत्री आवास योजना : पेण्ड्री में बहुमंजिला आवासों का निरीक्षण, गरीब परिवारों को आवास लेने प्रेरित
- शहर में 130 अवैध विज्ञापन बोर्ड हटाए, निगम की टीम ने चलाई सख्त कार्रवाई
- अवमानक सुरभि स्पांज पनीर पर 6 लाख रुपए का अर्थदंड, खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन
- परिवहन विभाग की विशेष जांच में स्कूल बसों की खामियां, कई वाहन जप्त
- कोठीटोला में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत बच्चों को खेल सामग्री वितरित
- जमीन दिखाने के बहाने 1.75 लाख रूपये की झपटमारी, बसंतपुर पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा
- बूथ कमेटी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल किए जाएंगे : अशोक फड़नवीस
