Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अंत्योदय के उत्थान को समर्पित बजट, जिला अध्यक्ष राजपूत बोले-प्रदेश के विकास का रोडमैप साबित होगा बजट
    राजनांदगांव

    अंत्योदय के उत्थान को समर्पित बजट, जिला अध्यक्ष राजपूत बोले-प्रदेश के विकास का रोडमैप साबित होगा बजट

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने प्रदेश के बजट 2026-27 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित व आत्मनिर्भर भारत की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन का सशक्त दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीब, युवा, नारी शक्ति, छात्र, अन्नदाता के साथ मध्यम वर्ग और उद्यमियों के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रावधान बजट में किए गए हैं। यह बजट वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश कर संकल्प थीम के साथ विकास का रोडमैप रखा है। उन्होंने बताया कि बजट में स्कूल शिक्षा हेतु 22,360 करोड़ पंचायत एवं ग्रामीण विकास हेतु 16,560 करोड़, कृषि हेतु 13,507 करोड़, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति हेतु 12,820 करोड़, महिला एवं बाल विकास हेतु 11,000 करोड़, लोक निर्माण हेतु 9,451 करोड़, ऊर्जा हेतु 9,015 करोड़, गृह हेतु 8,380 करोड़, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा हेतु 8,050 करोड़, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी हेतु 3,890 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। वहीं बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई और प्रदेश में 23 नए उद्योग खुलेंगे। इस तरह के तमाम प्रावधान बजट आने वाले वर्षों में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने के सहयोग की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा। यह बजट सशक्त भारत की नींव को और मजबूती प्रदान करेगा। राजनांदगांव जिले को बजट में मिली सौगातों के संबंध में जानकारी देते हुए श्री राजपूत ने कहा कि बजट में राजनांदगांव-कच्चे अंतागढ मार्ग के लिए 24 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसी तरह बजट में मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल निर्माण, अंबागढ़ चौकी में एसडीएम कार्यालय की स्थापना, जिला मुख्यालय में नालंदा परिसर की घोषणा की गई है। इसके अलावा लाइसेंस की प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाने के लिए राजनांदगांव में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक स्थापित करने का निर्णय लिया गया, इसके तहत जिला मुख्यालय में ई.ट्रैक निर्माण होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को समर्पित है। यह सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक सशक्तिकरण को भी आगे बढ़ाएगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202688 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.