Author: chhattisgarhmail

डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में 15 अगस्त का पर्व उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस एम. भार्गव रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। विद्यालय प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथि का स्वागत किया और अपने संबोधन में विद्यार्थियों को वीर सपूतों के बलिदान से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, योग, एरोबिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कक्षा 7वीं की उजाला ने गीत, कक्षा 12वीं की…

Read More

राजनांदगांव। शहर में जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यादव समाज की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की नयनाभिराम झांकी रैली निकाली गई। डीजे की भक्ति धुनों पर समाज के लोग झूमते नजर आए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र पर हर साल मनाए जाने वाले इस पर्व को इस बार भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव माना गया। मंदिरों और घरों में देर रात तक पूजा-अर्चना व भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। इस वर्ष जन्माष्टमी पर अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि के साथ ही वृद्धि, धु्रव, श्रीवत्स,…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने तथा असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। एसपी ने विशेष रूप से पशु तस्करी, अवैध शराब, गांजा और नशीली टैबलेट्स की तस्करी तथा अवैध माइनिंग पर सख्त कार्यवाही करने को कहा। नशीले पदार्थों के मामलों में एंड टू एंड कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर नए बदमाशों के नाम गुण्डा सूची…

Read More

डोंगरगढ़। गोविन्दा उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर डोंगरगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में लगातार गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रख रही है। इसी कड़ी में 16 अगस्त को डोंगरगढ़ पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करते हुए ऐसे 6 व्यक्तियों को चिह्नित कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है, जो अक्सर मारपीट, विवाद और…

Read More

राजनांदगांव। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस ने नक्सल प्रभावित अंचलों में तिरंगा फहराकर ग्रामीणों का हौसला बढ़ाया। ग्राम कौहापानी, कन्हारगांव, मांगीखुटा, बिजेपार, उदरीछापर, बम्हनी चारभाठा और घोठिया में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कूलों में ध्वजारोहण कर छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को मिठाई बांटी गई। बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को और जोशपूर्ण बना दिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और बच्चों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने पुलिस का आभार जताते हुए…

Read More

राजनांदगांव। 79वां स्वतंत्रता दिवस पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में उत्साह और उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने तिरंगा फहराकर सलामी ली। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीओपी राजनांदगांव पुष्पेन्द्र नायक, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर सहित डीएसबी, डीसीबी, डीसीआरबी, नक्सल सेल, दूरसंचार इकाई एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिले के सभी थानों और चौकियों में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस को शान और गौरव के साथ मनाया गया। पुलिस अधिकारियों ने इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता…

Read More

राजनांदगांव। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, रेंज राजनांदगांव में उत्साह और उमंग के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने तिरंगा फहराया और सलामी ली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता वाधवानी, एसडीओपी राजनांदगांव पुष्पेन्द्र नायक, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया सहित कार्यालयीन स्टाफ, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंजा और देशभक्ति का माहौल पूरे परिसर में छा गया। अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आजाद चौक मोतीपुर में भव्य तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर उल्लास और खुशी के साथ आजादी के उत्सव को मनाने के लिए बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक और नगरवासियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति की भावना को नागरिकों तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाने के लिए भारत माता की जयकारे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव परिसर में वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत बादाम का पौधरोपण कर शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और संरक्षण करने कहा। उन्होंने बच्चों को एक पेड़ मां के नाम और अपने नाम से पौधरोपण कर संरक्षित करने कहा। महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत शासकीय…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पौधरोपण कर पौधों का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, संतोष अग्रवाल, सौरभ कोठारी, सचिन बघेल, खूबचंद पारख, भरत वर्मा, पद्मश्री…

Read More