
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देश एवं स्कूल शिक्षा विभाग के आयोजन में 11 से 15 जनवरी तक दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में चल रही 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में देश भर के 27 राज्य और 9 शैक्षणिक संस्थान की 36 बास्केटबॉल टीमों (बालक-बालिका, 17 वर्ष) ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तीसरे और चौथे दिन खेले गए प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मैचों में मेजबान छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, सीबीएसई, दिल्ली, पंजाब, सीबीएससीडब्लूएसओ, तमिलनाडू और चंडीगढ़ की टीमें अगली राउंड में पहुंच गईं। खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ की बालक और बालिका दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में जगह…
राजनांदगांव। जिले में खाद्य तेलों की आत्मनिर्भरता और किसानों की आय बढ़ाने के लिए भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल-ऑयल पॉम योजना के तहत किसानों को ऑयल पाम खेती को अपनाने पर विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के अनुदान के साथ ही राज्य शासन द्वारा टॉप-अप अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है। सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि ऑयल पाम दीर्घकालीन, कम श्रम और अधिक उत्पादकता वाली फसल है। रोपण के चौथे वर्ष से उत्पादन शुरू होकर 25-30 वर्षों तक लगातार उपज मिलती है। पारंपरिक तिलहन फसलों की तुलना में…
राजनांदगांव। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आज 14 जनवरी 2026 को राजनांदगांव में नाटकीय माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में यह अभियान नेशनल हाईवे एवं शहर के महावीर चौक पर आयोजित किया गया। अभियान में यातायात टीम के साथ यमराज और चित्रगुप्त नाटकीय किरदारों एवं संवादों के माध्यम से आम जनता को वाहन चलाते समय हेलमेट न लगाने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट न लगाने और दुपहिया वाहन में तीन सवारी करने जैसी खतरनाक आदतों से बचने के लिए जागरूक…
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ बस स्टैंड के पास 3 जनवरी 2026 को हुए ऑटो चालक पर चाकू से हमले का आरोपी मनीष गेडाम को पुलिस ने 14 जून 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना किराए को लेकर हुए विवाद में हुई थी। पुलिस के अनुसार रविदास नगर निवासी ऑटो चालक दिनेश कुर्रे अपने ऑटो में सवारी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान चंद्रपुर (महाराष्ट्र) निवासी मनीष गेडाम (26) चिचोला जाने के लिए ऑटो में बैठा और 100 रुपये किराया देने की जिद करने लगा। मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए आवेश में आ गया और अपने पास रखे चाकू…
राजनांदगांव। नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में छुरिया पुलिस ने बसंतपुर थाना के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर नाबालिग से लगातार शारीरिक संबंध बनाने और उसे गर्भवती करने का आरोप है। मामला 12 जनवरी 2026 का है, जब थाना बसंतपुर को जिला अस्पताल राजनांदगांव से एक अस्पताली मेमो प्राप्त हुआ। इसमें बताया गया कि 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की डिलीवरी हुई है और वह इलाजरत है। जांच के दौरान पीड़िता के पिता ने लिखित आवेदन देकर बताया कि आरोपी कोमल साहू ने उसकी नाबालिग…
राजनांदगांव। नशे की लत ने मानव मानसिकता को गिरा दिया है, जिसके चलते लाखों घर-परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम खपराभाठ चौक से एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। थाना गैंदाटोला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खपराभाठ चौक के पास एक दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से रोमियों देशी मदिरा मसाला के 9 पौवा (प्रत्येक 180…
राजनांदगांव। धर्मनगरी डोंगरगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में अवैध शराब का कारोबार दिन-प्रतिदिन अपने पैर पसारता जा रहा है। प्रतिबंध और कड़ी कार्रवाई के दावों के बावजूद गांव-गांव में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आबकारी विभाग की उदासीनता और कुछ अधिकारियों की शह पर यह कारोबार फल-फूल रहा है। सूत्रों के अनुसार, साहिल वर्मा उर्फ तोमेश्वर वर्मा, जो कि आबकारी विभाग में लोकेशन अफसर के तौर पर तैनात हैं, के आने के बाद जिले में कोचियागिरी बढ़ी है। आरोप है कि वह अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दुकानों…
कमला कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला : ‘मेस्ट्रल हेल्थ एंड हाईजिन’ पर जोर
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में महिला प्रकोष्ठ द्वारा मेस्ट्रल हेल्थ एंड हाईजिन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. अंजली अवधिया की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि डॉ. सुरभि महोबे, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अंबालिका ठाकुर स्त्री रोग विशेषज्ञ ने छात्राओं को माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं और उससे संबंधित रोगों के बारे में गहन जानकारी दी। डॉ. सुरभि महोबे ने समाज में स्त्री रोगों से संबंधित मिथकों का खंडन करते हुए उन्हें नष्ट करने के उपायों पर विस्तार से…
राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने लखोली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 35 और 36 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय वार्डवासियों से मुलाकात कर पानी, सफाई और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और अधिकारियों को व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। महापौर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि ग्रामीण वार्डों में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए, ताकि मौसमी बीमारियों की रोकथाम हो सके। उन्होंने सघन बस्ती में साफ-सफाई और पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने के साथ ही नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्डवासियों से भी अपील की कि वे अपने…
राजनांदगांव। युवा दिवस के अवसर पर स्थानीय ऊर्जा पार्क में आयोजित एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर में महापौर मधुसूदन यादव ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। महापौर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने “उठो, जागो और अपने ध्येय की प्राप्ति होने तक मत रूको” का संदेश दिया था। उनका यह संदेश आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक है। महापौर ने शिविर के बौद्धिक सत्र के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के 1893 में शिकागो में दिए गए ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने उस मंच…