
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर डोंगरगांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 23 जनवरी को थाना डोंगरगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 50 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम कोकपुर में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से कुल 9…
राजनांदगांव। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव और सीनियर मॉर्निंग ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में स्व. ए.आर. देवांगन स्मृति 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 28 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता गौरवपथ स्थित अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जाएगी। आयोजन को लेकर मैदान सहित सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले पांच वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों को खेल से जोड़े रखना और उन्हें नियमित रूप से मैदान पर सक्रिय रहने के…
राजनांदगांव। जिले की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती आभा श्रीवास्तव को 23 से 25 जनवरी तक रायपुर में आयोजित होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव में कविता पाठ के लिए आमंत्रित किया गया है। यह साहित्य उत्सव राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित आयोजन है, जिसमें देशभर के जाने-माने साहित्यकार, कवि, लेखक और विचारक भाग लेते हैं। श्रीमती आभा श्रीवास्तव इस तीन दिवसीय साहित्य उत्सव में राजनांदगांव का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी रचनात्मक उपस्थिति दर्ज कराएंगी और कविता-पाठ के माध्यम से अपने साहित्यिक विचारों तथा सामाजिक संवेदनाओं को श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। उनके चयन से न केवल उनकी व्यक्तिगत साहित्यिक उपलब्धियों को सम्मान मिला…
खैरागढ़–छुईखदान–गंडई। क्षेत्र में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री परियोजना को रद्द कराने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को विचारपुर–पंडरिया भाठा में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हजारों की संख्या में महिला–पुरुष किसानों की भागीदारी रही, जहां एक स्वर में परियोजना के विरोध और जमीन वापसी की मांग उठी। तीन अहम फैसले: जमीन वापसी, आंदोलन जारी, मंदिर निर्माण महापंचायत में किसानों ने सर्वसम्मति से तीन बड़े निर्णय लिए। पहला निर्णय यह रहा कि सीमेंट कंपनी द्वारा किसानों से खरीदी गई जमीन उसी कीमत पर वापस ली जाए।…
रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने हड़ताल के समय बनी सहमति के अनुसार तीन माह के भीतर लंबित मांगों के निराकरण का मुद्दा उठाया। स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों की छह लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया। साथ ही इस संबंध में मिशन संचालक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रेड पे निर्धारण, नई मानव संसाधन…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर केसर नगर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, त्याग और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश की आजादी और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। वक्ताओं ने कहा कि श्तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा जैसे उनके ओजस्वी विचार आज भी युवाओं…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर इस पर्व को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन कालीबाड़ी गायत्री स्कूल के पास स्थित माता सरस्वती की प्रतिमा स्थल पर हुआ, जहां मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और मां सरस्वती के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने देवी सरस्वती से समाज में ज्ञान, संस्कार और सद्बुद्धि के प्रसार की कामना की। वक्ताओं ने इस अवसर पर बसंत पंचमी के महत्व को उजागर करते हुए इसे भारतीय संस्कृति में शिक्षा, कला और ज्ञान का प्रतीक बताया। साथ ही, उन्होंने…
राजनांदगांव। नया रायपुर स्थित आयुष विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का घेराव किया। नर्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नजीब अशरफ और प्रदेश सचिव अमित रॉय के नेतृत्व में प्रदेशभर से पहुंचे 300 से 400 छात्र-छात्राएं आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शन को अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसूल आलम ने समर्थन दिया। छात्रों की प्रमुख मांगों में सेमेस्टर फॉर्म शुल्क 1500 रुपए करने, समय पर परीक्षा कराने के लिए तत्काल टाइम टेबल जारी करने, रिचेकिंग व रिटोटलिंग प्रक्रिया को ऑनलाइन करने, सेमेस्टर परिणामों में सुधार तथा सभी कॉलेजों…
राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति का आदेश जारी किया। इस आदेश के तहत राजनांदगांव शहर के दक्षिण ब्लॉक में आफताब अहमद को मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। आफताब अहमद ने इस नियुक्ति पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, संगठन सृजन के तहत दक्षिण ब्लॉक प्रभारी हनी ग्रेवाल सहित अन्य जनों का आभार व्यक्त किया। आफताब अहमद ने…
राजनांदगांव। स्टेट स्कूल मैदान में 22 से 28 जनवरी 2026 तक आयोजित स्वदेशी मेला “स्वावलंबन की ओर बढ़ता भारत” का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह 22 जनवरी को सायं 6 बजे गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री संतोष पांडे रहे, जबकि अध्यक्षता महापौर श्री मधुसूदन यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, नगर निगम सभापति श्री पारस वर्मा एवं श्रीमती बसंतलता निर्वाणी उपस्थित रहीं। स्वदेशी जागरण मंच की सहसंयोजक श्रीमती शीला शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने स्वदेशी…