
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। गुरु घासीदास रावटी पहाड़ कुरूभाट धाम डोंगरगढ़ में समाज के उत्थान और नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से 15 फरवरी 2026 को सतनाम भवन, कुरूभाट डोंगरगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के पदाधिकारियों और अन्य समाजिक सदस्यों द्वारा चुनाव किया गया, जिसमें सर्व सहमति से युवराज दास ढिरहेर को अध्यक्ष के रूप में चुना गया। बैठक में समाज के संरक्षक, पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित थे, जिनमें संरक्षक हर्षिता स्वामी बघेल, परस राय, पंचराम चंदेल, अध्यक्ष युवराज दास ढिरहेर, उपाध्यक्ष मधुसूदन खरे, कोषाध्यक्ष राजकुमार मंडले, सचिव कौलाशनाथ बंजारे, सहसचिव जितेंद्र गेण्डरे और गांवकरण…
राजनांदगांव। प्रार्थी द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.02.2026 को लगभग 01:00 बजे वह डोंगरगांव से कार्य कर घर वापस आया, तो मोहल्ले में लोगों की भीड़ लगी थी। उसी दौरान एक महिला ने बताया कि मोहल्ले का निवासी विकास यदु शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा है। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी ने पास में रखा पत्थर का टुकड़ा प्रार्थी के घर की ओर फेंक दिया तथा मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक सीआईटी बायपास एवं ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग से भारी वाहनों का डायवर्सन किया जा रहा है। वर्तमान में शहर का निरंतर विस्तार एवं वाहनों की संख्या में वृद्धि होने से पेण्ड्री, राजइम्पीरियल चौक, आर.के. नगर चौक, बीजेपी कार्यालय तिराहा एवं रामदरबार चौक में यातायात का अत्यधिक दबाव बना रहता है। विशेषकर सुबह एवं शाम…
राजनांदगांव। महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर राज्य शासन के निर्देशों के तहत नगर निगम ने 15 फरवरी को अपने सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह और मटन मार्केट को पूरी तरह से बंद रखने का आदेश जारी किया था। निगम ने मांस विक्रेताओं से अपील की थी कि वे इस दिन अपनी दुकानों को बंद रखें, लेकिन इसके बावजूद अवैध रूप से मांस विक्रय करने की घटनाएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान कसाई पारा निवासी मुस्तकीम कुरैशी को कौरिनभाठा में ठेले पर मांस विक्रय करते हुए पाया गया। सूचना मिलने के बाद निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और…
राजनांदगांव। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा वेतन की मांग को लेकर दो दिन से चल रही हड़ताल आज महापौर श्री मधुसूदन यादव की पहल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाप्त हो गई। महापौर ने सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और सफाई कर्मियों के साथ नगर निगम समागृह में बैठक की, जिसमें निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा और सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री गोलू नायक भी मौजूद थे। बैठक के दौरान महापौर श्री यादव ने…
राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तेंदूनाला, आसरा और बोदेला में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूरा करने के लिए तेजी लाने के निर्देश दिए और अप्रारंभ आवासों के निर्माण को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए हितग्राहियों को प्रेरित किया। सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक और आवास नोडल को अपूर्ण आवासों का निरीक्षण करने और निर्माण में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने अभिशरण के माध्यम से…
रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ की लंबित 6 महत्वपूर्ण मांगें अब भी पूरी नहीं हो पाई हैं। पिछले महीने, संघ ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एक महीने से अधिक समय तक आंदोलन किया था, जिसमें से 3 मांगों को मंजूरी मिल गई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों से वादा किया था कि वे ग्रेड पे निर्धारण, नई मानव संसाधन नीति, चिकित्सा परिचर्या, स्थानांतरण नीति और अनुकंपा नियुक्ति जैसे मुद्दों पर तीन महीने में विभागीय समीक्षा करेंगे और इन पर कार्यवाही की जाएगी। हालांकि, अब निर्धारित समय सीमा लगभग 5 माह हो चुकी है, लेकिन यह मांगें अभी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने 13 फरवरी 2026 को नवीन छत्तीसगढ़ राजपत्र जारी कर, सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती और पदोन्नति में विषयबंधन लागू कर दिया है। इस फैसले से छात्रों को बेहतर शिक्षा गुणवत्ता मिलने के साथ ही, शिक्षकों को अपनी विशेषज्ञता के अनुसार भर्ती और पदोन्नति के नए अवसर भी मिलेंगे। नवीनतम राजपत्र में यह महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है कि अब राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति केवल संबंधित विषय के स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए की जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों…
राजनांदगांव। सदर बाजार स्थित स्थानक भवन में 14 फरवरी को सभी जैन संघों के अध्यक्षों की एक संयुक्त बैठक हुई, जिसमें समाजसेवी एवं श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष विनय डढढा को सकल जैन श्री संघ राजनांदगाँव का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जैन स्थानक भवन में श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के प्रमुख ट्रस्टी अध्यक्ष अजय सिंघी, श्री वर्धमान स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष खुशालचंद पारख, श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अशोक झांझरी एवं श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष विनय डढढा की उपस्थिति में हुई। इस बैठक में आगामी दो वर्षों के कार्यकाल के लिए…
राजनांदगांव। जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुँचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पंजाब प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नगर के प्रमुख स्थल रामदरबार चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूपेश बघेल छुरिया विकासखंड के ग्राम जैतगुंडरा स्थित बूढ़ादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं सामाजिक भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रामदरबार चौक पर कांग्रेस नेता अमित चंद्रवंशी एवं उनके साथियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत…