Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ हुआ। चार सत्र में आयोजित हुई इस कार्यशाला में जिले भर के शीर्ष नेता अपेक्षित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। भाजपा ने कार्यशाला में संगठन, सरकार और चुनावी रणनीति को एक सूत्र में पिरोते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को बूथ प्रबंधन से लेकर वैचारिक प्रशिक्षण तक को केंद्र में रखा। प्रशिक्षण के दौरान विकास, विचारधारा, नमो एप, सोशल मीडिया और एआई आधारित सरल एप के जरिये कार्यकर्ता तंत्र को तकनीकी रूप से सशक्त कर राष्ट्र के समक्ष उभरती चुनौतियों से निपटने की…

Read More

राजनांदगांव। अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के चिन्हांकित 25 वरिष्ठ नागरिकों का एम्स रायपुर में निःशुल्क ऑपरेशन के लिए संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर विशेष वाहन को रवाना किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु, श्रीमती शीला सिन्हा, श्रीमती किरण बारले एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थी। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में वरिष्ठ नागरिकों जिनकी…

Read More

राजनांदगांव। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रैंप योजना के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान के हथकरघा बुनकरों के लिए दो दिवसीय एडवांस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उद्यम पंजीकरण कराने वाले एवं पूर्व में तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बुनकरों के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र और चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा पारंपरिक बुनकरों को नवीन तकनीक की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पहले दिन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स एवं बिजनेस ब्रांडिंग के बारे में बताया गया। सरकारी विभागों को उत्पाद बेचने के लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर…

Read More

राजनांदगांव। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत आरी में मनरेगा कार्यस्थल पर पहुंचकर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामीण पालकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं सार्वजनिक संवाद के माध्यम से ग्रामीण पालकों एवं किशोर-किशोरियों को विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक विषयों पर जागरूक किया गया। अच्छे पालक की साझा जिम्मेदारी एवं सकारात्मक पालन-पोषण, किशोरों का समुचित पोषण एवं शारीरिक आत्मविश्वास, बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत बाल विवाह की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, रूप नहीं, गुण और पढ़ाई का कोना के माध्यम से बच्चों में…

Read More

राजनांदगांव। स्काउट के जनक बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन के जन्मदिवस 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस के रूप में बौद्ध विहार डोंगरगढ़ में मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के मूल्यों एवं योगदान के लिए संगोष्ठी, मानव श्रृंखला, सामूहिक प्रतिज्ञा, स्काउट गाइड कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उमेश हथेल, जिला मुख्य आयुक्त महेश खंडेलवाल, विकासखण्ड अध्यक्ष दविंदर सिंह भाटिया, जिला आजीवन सदस्य संतोष खंडेलवाल, मिलन टेम्भूरकर, विकास अम्बादे एवं विनोद हथेल, जिला सचिव देवेन्द्र अम्बादे, जिला संगठन आयुक्त स्काउट मयूख श्रीवास्तव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट मुन्ना लाल साहू, विकासखण्ड उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता मिलन टेम्भुरकर,…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में 10 से 13 फरवरी 2026 तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से स्टूडेंट स्कीलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बैंकिंग फायनेंसियल सर्विस एंड इंश्योरेंस (बीएफएससी) क्षेत्र में छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से आयोजित हुआ था। महाविद्यालय की 86 छात्राओं ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया और अपने कौशल को निखारा। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव, डॉ. जयसिंग साहू, डॉ. निवेदिता ए. लाल, श्रीमती नीलम राम धनसाय और प्रशिक्षक हरीश पाल द्वारा सरस्वती माता के समक्ष दीप…

Read More

राजनांदगांव। भाजपा सरकार द्वारा शराब दुकानों को लेकर जारी आदेशों के बावजूद 30 जनवरी को शराब दुकान का खुला रहना और होली में शराब दुकानों को बंद न करने के फैसले पर अब सियासी हलचल बढ़ गई है। विपक्षी दलों ने इसे लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ की आबकारी आयुक्त आर. संगीता का निजी स्वार्थ इस फैसले के पीछे छिपा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, आबकारी आयुक्त आर. संगीता के पास पूरी शक्ति है कि वह तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर सकती हैं, जिससे होली के दिन शराब की दुकानें बंद हो सकें।…

Read More

राजनांदगांव। स्टेशन पारा ओहर ब्रिज के पास स्थित बिजली पोल के गिरने की आशंका को लेकर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता रोहित मंडावी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पोल के गिरने से जनहानि हो सकती है, इसलिये तत्काल नया पोल लगाने की आवश्यकता है। सहायक अभियंता ने मामले को गंभीरता से लिया और मौके का सर्वे कराने के बाद जल्द ही नया पोल लगाने का आश्वासन दिया। इससे जनहानि की संभावना पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। इसके अलावा, आसिफ अली ने गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली के ट्रांसफार्मर लगाने और मेंटेनेंस…

Read More

सुकमा। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 में बैगलेस डे गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बिना किसी रासायनिक पदार्थ के पूर्णतः प्राकृतिक तरीके से गुलाल बनाना सिखाया गया। विद्यार्थियों ने फूलों एवं सब्जियों से प्राकृतिक रंग तैयार कर पर्यावरण अनुकूल होली के महत्व को समझा। इस कार्यक्रम में मां बम्लेश्वरी जनहित कार्य समिति, राजनांदगांव से विशेष रूप से प्रशिक्षकों को आमंत्रित किया गया। प्रशिक्षक सुश्री सुरेखा साहू, सुश्री कामेश्वरी साहू एवं सुश्री यमुना साहू ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक गुलाल बनाने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण…

Read More

राजनांदगांव। वार्ड क्रमांक 39 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला गंजपारा (इंग्लिश मीडियम इगनाईट) में निर्माणाधीन मॉडल क्लास का महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आज निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लिए। विदित है कि कुछ दिन पूर्व महापौर श्री यादव, वार्ड पार्षद श्री रवि सिन्हा के साथ निरीक्षण किये थे, निरीक्षण के दौरान विद्यालय के समग्र उन्नयन कर उसे मॉडल प्राथमिक शाला के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया था, जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए विद्यालय परिसर में आवश्यक विकास एवं सुधार कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, कक्षाओं के उन्नयन, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा विद्यार्थियों के…

Read More