Close Menu
    What's Hot

    खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

    April 8, 2026

    जनदर्शन में त्वरित निराकरण : दिव्यांग महिला को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण

    April 8, 2026

    पोट्ठ लईका पहल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
    • जनदर्शन में त्वरित निराकरण : दिव्यांग महिला को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण
    • पोट्ठ लईका पहल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित
    • कुपोषण उन्मूलन में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, कलेक्टर ने ली व्यक्तिगत जिम्मेदारी
    • सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली टैबलेट तस्करों पर शिकंजा
    • यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं, पुलिस ने सख्त कार्रवाई की
    • गंज मंडी परिसर में ट्रक से चना चोरी का खुलासा, पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी पकड़े
    • अपराध पर निर्णायक प्रहार : SP ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटान के दिए सख्त निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » राजनांदगांव पुलिस ने कबाड़ी कारोबारियों पर की बड़ी कार्रवाई, 32 लाख की अवैध संपत्ति जब्त
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव पुलिस ने कबाड़ी कारोबारियों पर की बड़ी कार्रवाई, 32 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिला राजनांदगांव अंतर्गत विभिन्न जगहों पर लगातार चोरी के सामान की अवैध रूप से खरीदी एवं बिक्री किए जाने के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त होने एवं कई स्थानों में चोरी की घटनाओं में स्थानीय अपराधियों के शामिल होने की सूचना को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के पर्यवेक्षण में दिनांक 07.04.2026 को 7 विशेष टीम राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में गठित किया जाकर प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही की गई, जिसके अंतर्गत निम्नांकित थाना-चौकी क्षेत्रों में कार्यवाही की गई।
    पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत खैरागढ़ रोड स्थित सफीक खान उर्फ बैगा कबाड़ी के यार्ड में, जिसे शेख शहबाज पिता शेख परवेज द्वारा संचालित किया जाना पाया गया, जिसमें रेड कार्यवाही के दौरान मौके पर टिन का ड्रम, पुरानी साइकिल, टिन शीट, लोहे का आलमारी, मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 09-जेडएच 5646 में लोहे का भरा हुआ सामान कुल वजन 17,210 किलोग्राम, कीमत लगभग 11,00,000 रुपये का सामान मौके पर जप्त करने में सफलता पुलिस टीम को प्राप्त हुई। उक्त कार्यवाही पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव मंजुलता बाज एवं चौकी चिखली की पुलिस टीम द्वारा की गई।
    वहीं पुलिस चौकी चिखली क्षेत्रांतर्गत एलपीजी गैस गोदाम के पास स्थित मोहम्मद इमरान खान पिता मोहम्मद इब्राहिम खान, साकिन-चिखली, वार्ड नंबर-5 के यार्ड में रेड कार्यवाही किए जाने पर अलग-अलग 27 नग चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, 14 नग पुरानी वाहनों के इंजन, चेसिस, ट्रैक्टर के पार्ट्स, पुराना व्हील चक्का 120 नग, साइलेंसर पाइप आदि कार एवं वाहनों की सामग्री एवं उपकरण जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,00,000 रुपये पाई गई। उक्त टीम उप निरीक्षक राकेश पटेल, चौकी चिखली द्वारा कार्यवाही की गई।
    थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लखोली के खैरा रोड कन्हारपुरी स्थित मोहम्मद अनीश पिता मोहम्मद सलीम, उम्र-30 वर्ष, निवासी-राहुल नगर के कबाड़ी दुकान पर किए गए रेड कार्यवाही में लोहे का पाइप, वाहनों का नंबर प्लेट, लोहे का एंगल, गैस सिलेंडर (खाली), लोहे का चैनल आदि सामान कुल लगभग 500 किलोग्राम, कीमत लगभग 1,00,000 रुपये जप्त किया गया। उक्त पुलिस टीम का नेतृत्व आदित्य कुमार (भापुसे), थाना प्रभारी डोंगरगांव द्वारा थाना कोतवाली के सहायक स्टाफ के साथ किया गया।
    वहीं थाना सोमनी के ग्राम जोरातराई स्थित अल्ताफ हुसैन पिता स्व. सादिक हुसैन, उम्र-67 वर्ष, निवासी-पोलसाय पारा, दुर्ग के यार्ड में रेड कार्यवाही किए जाने पर यार्ड के भीतर ट्रक क्रमांक एमएच 40-वाय 0585 में ट्रक के अंदर भरा हुआ लोहे का विभिन्न सामान पाइप, एंगल, राड, छड, नट-बोल्ट, विभिन्न वाहनों के डिस्क, रिंग, लोहे के पार्ट्स, गाड़ियों का नंबर प्लेट, मोटरसाइकिल का साइलेंसर, लोहे का राड, कीमत लगभग 15,00,000 रुपये की जप्ती कार्यवाही की गई। उक्त पुलिस टीम का नेतृत्व निरीक्षक भूषण चंद्राकर, चौकी प्रभारी सुकुलदैहान थाना लालबाग एवं थाना सोमनी के पुलिस स्टाफ द्वारा किया गया।
    वहीं थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कैलाश नगर स्थित मुस्ताक बिबा पिता मोहम्मद राजी बीबा, उम्र-23 वर्ष द्वारा संचालित कबाड़ी दुकान में पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किए जाने पर उक्त स्थल से एल्युमिनियम के पाइप व दरवाजा, डीजल एवं पानी पंप का इंजन, लोहे का वाइब्रेटर मशीन, ट्रक के प्रेशर ब्रेक जैसे विभिन्न लोहे एवं एल्युमिनियम के सामान एवं उपकरण मौके पर बरामद हुए, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया। उक्त सामान की कीमत लगभग 1,00,000 रुपये है। उक्त कार्यवाही हेतु गठित पुलिस टीम का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव वैषाली जैन (भापुसे) एवं थाना कोतवाली के पुलिस स्टाफ द्वारा किया गया।
    वहीं थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कंचन बाग चौक लखोली स्थित मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद अब्दुल सत्तार, उम्र-56 वर्ष के कबाड़ी दुकान में रेड की कार्यवाही संपादित की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर लोहे का स्कैप, लोहे का छड़, लोहे का एंगल प्लेट, जर्मन तार, ट्रैक्टर का डिस्क, पुरानी साइकिल एवं लोहे के एंगल, बैटरी का सेल आदि लोहे का सामान जप्त किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 75,000 रुपये पाई गई। उक्त कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव वैशाली जैन (भापुसे) एवं निरीक्षक सत्यानारायण देवांगन तथा कोतवाली थाना स्टाफ द्वारा की गई।
    वहीं थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ममता नगर स्थित रफीक के कबाड़ी दुकान में रेड कार्यवाही करने पर मौके से घरेलू सिलेंडर एवं कमर्शियल सिलेंडर, लोहे का राड एवं अन्य सामग्री बरामद कर जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही निरीक्षक रमेश पटेल, थाना प्रभारी लालबाग, निरीक्षक मिलन सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली एवं अन्य स्टाफ द्वारा की गई।
    इस प्रकार पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में कुल 07 स्थानों पर किए गए रेड कार्यवाही के दौरान लगभग 32,00,000 रुपये की संपत्ति जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में जिला राजनांदगांव के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना कोतवाली, सोमनी एवं चौकी चिखली के स्टाफ सम्मिलित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

    April 8, 2026

    जनदर्शन में त्वरित निराकरण : दिव्यांग महिला को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण

    April 8, 2026

    पोट्ठ लईका पहल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित

    April 8, 2026

    कुपोषण उन्मूलन में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, कलेक्टर ने ली व्यक्तिगत जिम्मेदारी

    April 8, 2026

    सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली टैबलेट तस्करों पर शिकंजा

    April 8, 2026

    यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं, पुलिस ने सख्त कार्रवाई की

    April 8, 2026
    Top Posts

    आर्थिक मदद के नाम पर संगठित ठगी का पर्दाफाश, लाखों की धोखाधड़ी का मामला उजागर

    April 3, 202634 Views

    कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु नवोदय विद्यालय में आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

    April 3, 202631 Views

    कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान हेतु रेंगाकठेरा मंडल की अहम बैठक बुंदेलीकला में संपन्न

    April 3, 202619 Views

    अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमसुल आलम ने मंत्रालय में स्वास्थ्य व प्रशासनिक समस्याओं पर रखी आपत्ति

    March 26, 202611 Views

    मानव मंदिर चौक में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का भव्य स्वागत

    April 1, 20266 Views

    मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी का ममता नगर में भव्य स्वागत

    April 1, 20266 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.