Close Menu
    What's Hot

    खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

    April 8, 2026

    जनदर्शन में त्वरित निराकरण : दिव्यांग महिला को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण

    April 8, 2026

    पोट्ठ लईका पहल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
    • जनदर्शन में त्वरित निराकरण : दिव्यांग महिला को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण
    • पोट्ठ लईका पहल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित
    • कुपोषण उन्मूलन में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, कलेक्टर ने ली व्यक्तिगत जिम्मेदारी
    • सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली टैबलेट तस्करों पर शिकंजा
    • यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं, पुलिस ने सख्त कार्रवाई की
    • गंज मंडी परिसर में ट्रक से चना चोरी का खुलासा, पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी पकड़े
    • अपराध पर निर्णायक प्रहार : SP ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटान के दिए सख्त निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अपराध पर निर्णायक प्रहार : SP ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटान के दिए सख्त निर्देश
    राजनांदगांव

    अपराध पर निर्णायक प्रहार : SP ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटान के दिए सख्त निर्देश

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिले के समस्त 18 थाना और चौकी प्रभारियों समेत राजपत्रित अधिकारियों की आज अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित एवं वर्तमान मामलों के त्वरित और प्रभावी निपटान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए।

    बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटान, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और NATGRID के माध्यम से मामलों के समाधान पर विशेष जोर दिया गया। जिन मामलों में बाहरी टीम भेजना आवश्यक है, उनके लिए रणनीति तय की गई।

    साल 2026 के पहले तीन महीनों में प्राप्त शिकायतों की थाना-वार समीक्षा की गई। इसमें प्रत्येक थाने में दर्ज शिकायतों की संख्या, निराकृत मामले, फाइनल रिपोर्ट, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, दर्ज एफआईआर, कायम अपराध और लंबित मामलों का विश्लेषण किया गया।

    पुराने लंबित प्रकरण, विशेषकर धारा 173(8) CrPC के तहत लंबित चालानों, मर्ग प्रकरणों के निपटान और न्यायालय में समय पर चालान पेश करने के लिए निर्देश दिए गए। SP अंकिता शर्मा ने स्पष्ट किया कि विवेचना का मुख्य उद्देश्य दोषियों को सजा दिलाना होना चाहिए।

    बैठक में थानों में लंबित प्रकरणों और विवेचना में शिथिलता पाए जाने पर स्पष्टीकरण और जांच के आदेश भी दिए गए। साथ ही सूचना संकलन को सुदृढ़ करने और घटना स्थल पर संबंधित बीट प्रभारी एवं आरक्षक की जिम्मेदारी तय करने पर सख्त निर्देश जारी किए गए।

    आगामी माह की योजना के तहत बीट सिस्टम को मजबूत करने, ऑपरेशन तलाश के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं, महिलाओं और पुरुषों की बरामदगी के लिए रणनीति तय की गई। वर्ष 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रकरणों को केस स्टडी के रूप में प्रस्तुत कर निरीक्षकों द्वारा उनके सफल निराकरण पर व्याख्यान दिया गया।

    अपराध नियंत्रण के लिए सूखे नशे पर अंकुश, गुंडा-बलात्कारी कार्रवाई, किशोर जांच अभियान, रात्रि गश्त और औचक चेकिंग जैसी रणनीतियों पर भी बल दिया गया। सभी प्रकार के अवैध कारोबार—जुआ, सट्टा, शराब और सूखे नशे—पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    साइबर थाना और महिला थाना की भी समीक्षा की गई, जिसमें प्रत्येक आरक्षक के प्रकरण निराकरण में योगदान पर जानकारी ली गई।

    डोंगरगढ़ मेला ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस बैंड को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, CSP वैशाली जैन (IPS), अलेक्जेंडर किरो, मंजुलता बाज, आदित्य कुमार (IPS प्र.), के.पी. मरकाम, DSP सुमन जायसवाल समेत सभी थाना एवं चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

    April 8, 2026

    जनदर्शन में त्वरित निराकरण : दिव्यांग महिला को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण

    April 8, 2026

    पोट्ठ लईका पहल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित

    April 8, 2026

    कुपोषण उन्मूलन में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, कलेक्टर ने ली व्यक्तिगत जिम्मेदारी

    April 8, 2026

    सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली टैबलेट तस्करों पर शिकंजा

    April 8, 2026

    यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं, पुलिस ने सख्त कार्रवाई की

    April 8, 2026
    Top Posts

    आर्थिक मदद के नाम पर संगठित ठगी का पर्दाफाश, लाखों की धोखाधड़ी का मामला उजागर

    April 3, 202634 Views

    कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु नवोदय विद्यालय में आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

    April 3, 202631 Views

    कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान हेतु रेंगाकठेरा मंडल की अहम बैठक बुंदेलीकला में संपन्न

    April 3, 202619 Views

    अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमसुल आलम ने मंत्रालय में स्वास्थ्य व प्रशासनिक समस्याओं पर रखी आपत्ति

    March 26, 202611 Views

    मानव मंदिर चौक में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का भव्य स्वागत

    April 1, 20266 Views

    मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी का ममता नगर में भव्य स्वागत

    April 1, 20266 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.