
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्रवाई : परिवार पर अत्याचार करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
- मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई
- चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 दिन में 2.35 लाख भक्तों ने माथा टेका
- पंचमी पर अमित जोगी ने मां बम्लेश्वरी दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़
- ठेका प्रथा खत्म नहीं तो उग्र आंदोलन, सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को दी चेतावनी
- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। शहर में बढ़ती ठंड के बीच नगर निगम ने निर्धनों और श्रमिकों के लिए अलाव की सुविधा शुरू कर दी है। इस वर्ष पुराना बस स्टैण्ड, पोस्ट ऑफिस चौक और रेलवे स्टेशन के पास अलाव पहले से जल रहे हैं। ठंड और बढ़ने पर महापौर मधुसूदन यादव के निर्देशानुसार अब पेण्ड्री मेडिकल कॉलेज, सिविल लाइन और चिखली में भी अलाव लगाए गए हैं। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि आवश्यकतानुसार अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी। निगम ने अलाव को देर रात तक जलाए रखने के निर्देश दिए हैं ताकि रात में बाहर…
राजनांदगांव। प्रत्येक किसान अपनी उपज और मेहनत का सही दाम मिले यही उम्मीद रखता है। किसानों की उम्मीद और उनकी उपज का वास्तविक मूल्य देने के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है। शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति मि्ंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। किसानों की वास्तविक उपज को समर्थन मूल्य में खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। किसानों की आय में वृद्धि हो रही है, उनके उन्नति के रास्ते खुल गए है। शासन-प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर जिले के किसान…
राजनांदगांव। जिले में धान की खरीदी महाभियान के लिए किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों…
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र मेढ़ा के धान खरीदी प्रभारी कुलदीप विश्वकर्मा को धान उपार्जन कार्य में अनियमितता पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से धान खरीदी कार्य से पृथक कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं नायब तहसीलदार द्वारा धान उपार्जन केन्द्र मेढ़ा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम राका के फुटकर व्यापारी लालजी सिन्हा द्वारा ग्राम पिपरिया के कृषक लिखन कंवर को धोखे में रखकर उनके कृषक धान पंजीयन के विरूद्ध अवैध धान विक्रय करने का प्रयास किया जा रहा था। जिसके कारण ग्राम राका के फुटकर व्यापारी लालजी…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 7 प्रकरणों में 16 लाख 36 हजार 800 रूपए मूल्य के 528 क्विंटल (1320 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 138 प्रकरणों में…
राजनांदगांव। स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा बच्चों में मधुमेह (टाइप 1 डायबिटीज या बाल मधुमेह) की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार एवं समुदाय स्तर पर जागरूकता के लिए प्रथम चरण उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा टाइप 1 डायबिटीज का स्वास्थ्य पर बढ़ने वाले विपरीत प्रभाव एवं इसकी जल्द से जल्द पहचान, उसके अनुरूप इलाज एवं विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में टाइप 1 डायबिटीज की पहचान, उपचार व प्रबंधन, काउंसलिंग, रोगी सहायता समूह की भूमिका, समुदाय आधारित जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य तथा पारिवारिक सहयोग सहित अन्य विषयों के बारे…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में अवैध अतिक्रमण हटाने, मुआवजा दिलाने तथा उज्ज्वला योजना सहित अन्य मुद्दों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में सतत निगरानी के कारण राजनांदगांव जिले ने विभिन्न मानकों पर उच्च श्रेणी हासिल किया है। उन्होंने आगे भी शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सभी विभागों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विद्युत विभाग एवं जनपद सीईओ सक्रियतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने वेंडर चयनित करने के बाद सोलर पैनल लगाने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शहरी एवं…
राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने शराब के नशे में मोहल्ले में विवाद करने और शांति भंग करने वाले आरोपी सुखदेव साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी सुखदेव साहू पिता स्व. तिलकराम साहू, उम्र 29 साल, निवासी मोतीपुर आजाद चौक, चुन्नीलाल गली ने पुलिस के सामने शिकायत करने की बात कहकर मोहल्ले में वाद-विवाद और शांति भंग करने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार, 30 नवंबर 2025 को प्रार्थी अपने घर से मार्केट जा रहा था। गौरव पथ के पास तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने प्रार्थी पर हाथ-मुक्कों से हमला किया। थाना बसंतपुर में प्रार्थी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 573/25 के तहत धारा 296, 115 (2), 351 (2), 119 (2) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज…