Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में जिले ने विभिन्न मानकों पर उच्च श्रेणी किया हासिल
    राजनांदगांव

    अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में जिले ने विभिन्न मानकों पर उच्च श्रेणी किया हासिल

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में सतत निगरानी के कारण राजनांदगांव जिले ने विभिन्न मानकों पर उच्च श्रेणी हासिल किया है। उन्होंने आगे भी शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सभी विभागों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विद्युत विभाग एवं जनपद सीईओ सक्रियतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने वेंडर चयनित करने के बाद सोलर पैनल लगाने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जनमानस को अधिक से अधिक लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ अंतर्गत बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि जागृत करने के लिए पढ़ाई का कोना बनाने की पहल की जा रही है। बच्चों के अपने घर में पढ़ाई का एक कोना होना चाहिए। इससे सभी शिक्षक, अभिभावक भी जुड़ेंगे। कलेक्टर ने सभी एसडीएम ने कहा कि धान खरीदी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है। इसे प्राथमिकता देते हुए करें और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। उन्होंने अवैध धान का परिवहन करने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनदर्शन, पीजीएन, सीएम जनदर्शन में प्राप्त प्रकरणों अंतर्गत अवैध अतिक्रमण, पेंशन, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनसामान्य उम्मीद लेकर जनदर्शन में आते है, सभी अधिकारी आवेदनों का संवेदनशीलतापूर्वक निराकरण करें। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त कोविड-19 संक्रमण के दौरान अभिभावकों की मृत्यु होने पर ऐसे प्रभावित बच्चों को शिक्षा के लिए मदद करने हेतु शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत अधिक से अधिक जनमानस को लाभान्वित करने के लिए कहा।
    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक ही योजना अंतर्गत बैंक में सभी विभागों का सिंगल बैंक खाता होना चाहिए। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए ऐसे एकाउंट जिनमें ट्रांजेक्शन नहीं हो रहा है, उसे बंद कर दें। उन्होंने कहा कि जिले में मिशन जल रक्षा अंतर्गत ग्रीष्मकालीन धान के बदले फसल विविधीकरण के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, यह एक सराहनीय पहल है। सभी जनपद सीईओ इसके लिए मुनादी कराएं। जल सरंक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जिले में टीकाकरण की प्रगति, आयुष्मान कार्ड, अपार आईडी कार्ड, पशुपालन विभाग द्वारा लगाए गए शिविर की प्रशंसा की। उन्होंने जिले में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष तौर पर ध्यान देने के लिए एएनसी चेकअप, दवाईयों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित समय पर जीएसटी रिटर्न जमा करने के लिए कहा। उन्होंने विनोबा एप, भू-बंटन की स्थिति, स्वामित्व योजना, एग्रीस्टेक पोर्टल, इंटकवेल निर्माण कार्य, पोषण पुर्नवास केन्द्र, मातृत्व वंदन योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रयास आवासीय विद्यालय के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों को ग्रीष्मकाल में रबी फसल अंतर्गत धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बैठक में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर पालिक निगम अतुल विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान वीडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.