राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने शराब के नशे में मोहल्ले में विवाद करने और शांति भंग करने वाले आरोपी सुखदेव साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी सुखदेव साहू पिता स्व. तिलकराम साहू, उम्र 29 साल, निवासी मोतीपुर आजाद चौक, चुन्नीलाल गली ने पुलिस के सामने शिकायत करने की बात कहकर मोहल्ले में वाद-विवाद और शांति भंग करने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी और चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
