राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र मेढ़ा के धान खरीदी प्रभारी कुलदीप विश्वकर्मा को धान उपार्जन कार्य में अनियमितता पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से धान खरीदी कार्य से पृथक कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं नायब तहसीलदार द्वारा धान उपार्जन केन्द्र मेढ़ा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम राका के फुटकर व्यापारी लालजी सिन्हा द्वारा ग्राम पिपरिया के कृषक लिखन कंवर को धोखे में रखकर उनके कृषक धान पंजीयन के विरूद्ध अवैध धान विक्रय करने का प्रयास किया जा रहा था। जिसके कारण ग्राम राका के फुटकर व्यापारी लालजी सिन्हा के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है। साथ ही प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई करते हुए धान खरीदी प्रभारी कुलदीप विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से धान खरीदी कार्य से पृथक कर दिया गया है।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए