राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
जानकारी के अनुसार, 30 नवंबर 2025 को प्रार्थी अपने घर से मार्केट जा रहा था। गौरव पथ के पास तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने प्रार्थी पर हाथ-मुक्कों से हमला किया।
थाना बसंतपुर में प्रार्थी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 573/25 के तहत धारा 296, 115 (2), 351 (2), 119 (2) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रार्थी को चोट का प्राथमिक उपचार कराया गया।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपीयों के ठिकानों का पता लगाया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में विजय लहरे पिता बरसन लहरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी-कौरिनभाठा, पिंटु मरकाम पिता सुरेश मरकाम, उम्र 28 वर्ष, निवासी-बसंतपुर एवं विजय भारती पिता दुर्गा भारती, उम्र 28 वर्ष, निवासी-कौरिनभाठा शामिल है। अभियुक्तों ने जुर्म स्वीकार किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साह सउनि गोवर्धन देशमुख, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक जामिन्द्र वर्मा, प्रवीण मेश्राम, कुश बघेल और आशीष मानिकपुरी की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
