
- घुमका नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान
- अधूरे अंडरब्रिज निर्माण का काम जल्द करो पूरा, नहीं तो होगा 7 दिवस पर उग्र आंदोलन : कांग्रेस
- कलेक्टर ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कृत्रिम बेबी का किया वितरण
- 1 मई से जिले में शुरू होगा सुशासन तिहार 2026, कलेक्टर ने तैयारियों के दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई, वाहन जब्त
- डोंगरगांव में सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : आरोपी गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल जब्त
- बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई : धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
- डोंगरगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा : 38 पाव देशी मदिरा जब्त, आरोपी जेल भेजा गया
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। प्रोजेक्ट बाला एवं जन कल्याण सामाजिक संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में राजीव नगर, बसंतपुर (राजनांदगांव) में किशोरी बालिकाओं के लिए माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (मेंस्ट्रूवल हाईजिन मैनेजमेंट) एवं रेयूजबल (पुनः उपयोग योग्य) सैनिटरी पैड के उपयोग पर एक प्रभावशाली एवं जागरूकता उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में माहवारी से जुड़ी सामाजिक व सांस्कृतिक भ्रांतियों को दूर करना, उन्हें वैज्ञानिक एवं सुरक्षित स्वच्छता व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण के अनुकूल और किफायती विकल्पों के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा माहवारी स्वच्छता के सही तरीके, संक्रमण से…
राजनांदगांव। शहर के शिक्षा क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में रुद्राक्षम् इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एजुकेशन का आज भव्य उद्घाटन सांसद संतोष पांडे के करकमलों से संपन्न हुआ। यह विद्यालय विशेष रूप से कम शुल्क में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है, ताकि क्षेत्र के हर वर्ग के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा सुलभ हो सके। उद्घाटन समारोह में सांसद संतोष पांडे ने कहा, “राजनांदगाँव में ‘रुद्राक्षम्’ एक ऐसा नाम है जिस पर पूरा शहर भरोसा करता है। यह स्कूल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का नया सोपान है। यहाँ से निकलने वाले…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो के माध्यम से युवकों और युवतियों को ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवतियों के फर्जी फोटो डाउनलोड कर फर्जी आईडी बनाई और उन्हें युवकों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर बड़ी रकम वसूली जाती थी। दो आरोपियों को जिला कबीरधाम से और एक आरोपी को राजनांदगांव से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में ताम्रध्वज मानिकपुरी पिता पूरनदास…
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन साइट से लोहे की छड़ें चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में संपत्ति संबंधी अपराधों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जानकारी के अनुसारए प्रार्थी राजकुमार सांखला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 अप्रैल 2026 की सुबह उनकी निर्माणाधीन साइट सनसिटी कॉलोनी से 10 एमएम की 14-15 बंडल लोहे की छड़ें, जिनकी अनुमानित कीमत…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिले में चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्रामों में संपर्क कर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से सम्पर्क कर आवास निर्माण में आ रही समस्या की जानकारी ली और समस्याओं का समाधान किया। कलेक्टर ने हितग्राहियों की समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहियों को समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने प्रेरित भी किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित रही। कलेक्टर ने निर्देशानुसार महासंपर्क अभियान के तहत शासकीय अमलों…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत खरीफ एवं रबी 2025-26 में दलहन-तिलहन फसलों के पंजीयन एवं उपार्जन के मद्देनजर कृषि, सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी, नाफेड के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत रबी 2025-26 में दलहन-तिलहन फसलों के लिए किसानों का पंजीयन बढ़ाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री आशा योजना के तहत किसानों का वास्तविक रकबा पोर्टल में एण्ट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में दलहन एवं तिलहन की खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। दलहन-तिलहन की खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिला पंचायत सभाकक्ष में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा विभाग के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारी एवं शिक्षक समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में शीघ्र ही निःशुल्क कोचिंग सेंटर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध शासकीय भवनों एवं हॉल का उपयोग कर शीघ्र निःशुल्क कोचिंग की शुरूआत सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आवश्यक फर्नीचर, ब्लैकबोर्ड, पुस्तके एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था करने तथा योग्य शिक्षकों की सेवाएं…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला को शत-प्रतिशत लखपति ग्राम की श्रेणी में शामिल करने के संबंध में ग्राम सिंघोला की लखपति दीदीयों द्वारा संचालित विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित रही। कलेक्टर ने लखपति दीदीयों से उनकी आजीविका मूलक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की तथा आवश्यकतानुसार आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि करने के लिए सुझाव दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत की 70 से अधिक लखपति दीदीयों से संवाद किया तथा उनके भविष्य की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने लखपति…
राजनांदगांव। चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए देने का वादा करने वाली सरकार अब अपनी बातों से मुकरती नजर आ रही है। बाल विकास विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि योजना का लाभ पाने के लिए हर महिला का केवायसी करना अनिवार्य है और इसके लिए अपने वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क करना होगा, लेकिन जब महिलाएं अपने वार्ड के आंगनबाड़ी पहुंचती हैं, तो उन्हें सर्वर की समस्या या आईडी चेकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई वार्डों में उन्हें दूसरे वार्ड जाने को कहा जा रहा है। इससे महिलाएं अपना…
राजनांदगांव। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोनी (भाई राजा) ने राजनांदगांव जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आगामी बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यह बैठक विशेष रूप से घुमका में आगामी चुनावों और सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं सहित राजनांदगांव लोकसभा एवं विधानसभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। पार्टी के अनुसार, बैठक रविवार, 12 अप्रैल 2026, को सुबह 11 बजे संजीवनी हॉस्पिटल के सामने चिखली थाना के पीछे, मां परमेश्वरी भवनए दीनदयाल उपाध्याय नगर, वार्ड नंबर-6, चिखली राजनांदगांव में…