
- खड़गांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चोरी की मोटरसाइकिल अलग-अलग कलपुर्जों में बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव में उर्वरक कालाबाजारी रोकने जिले व विकासखंड में उड़नदस्ता दल का गठन
- राजनांदगांव पुलिस की मानवीय पहल : गुमशुदा बालक को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया
- लालबाग पुलिस ने ग्राम बरगा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया
- सोमनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव पुलिस का बड़ा खुलासा : हैदराबाद से 3 आदतन अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवरात बरामद
- केवाईसी के बहाने राशन से वंचित किए जा रहे लोग : इकरामुद्दीन सोलंकी
- बुन्देलीकला कबड्डी प्रतियोगिता : भिलाई रही विजेता, डोंगरगढ़ की टीम बनी उपविजेता
Author: chhattisgarhmail
मानपुर। मोहला-मानपुर-अं. चौकी जिले के विकासखंड मानपुर में हुई दो अलग.अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा नेशनल हाईवे 930 पर मानपुर से इरागांव मार्ग में हुआ, जहां सड़कों पर बने गड्ढों के कारण मानपुर के एक व्यापारी की कार और बाइक आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना मानपुर-काका रोड के बीच मल्हार मोड़ के…
मोहला। जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवटटोला ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में नया आयाम स्थापित किया है। केंद्र ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मलिटी सर्टिफिकेशन विद कंडीशनलिटी प्राप्त किया है। यह उपलब्धि केंद्र की समर्पित स्वास्थ्य टीम, सामुदायिक सहभागिता और जिला प्रशासन के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। 11 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकनकर्ता द्वारा किए गए बाह्य मूल्यांकन में केंद्र ने 79.35 प्रतिशत स्कोर हासिल किया, जो गुणवत्ता मापदंडों पर इसके श्रेष्ठ प्रदर्शन को दर्शाता है। मूल्यांकन में सेवाओं की पहुंच, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और रोगी संतुष्टि जैसे…
अंबागढ़ चौकी। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर मेरेगांव, अंबागढ़ चौकी में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष ढालसिंह कौशिक उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजकिशोर खंडेलवाल, जिला सह कोषाध्यक्ष अविनाश…
राजनांदगांव। भारतीय हॉकी के स्वर्णिम इतिहास की सौंवी वर्षगांठ शुक्रवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई। अखंड भारत में 7 नवंबर 1925 को हॉकी संघ के गठन की याद में राजनांदगांव के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में भी विशेष आयोजन हुआ। हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले इस शहर में बालक और बालिका वर्ग के प्रदर्शनी मैच खेले गए। पूरे देश के 600 जिलों में एक साथ एक हजार से ज्यादा हॉकी मैच आयोजित हुए। बालक वर्ग में खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण के बीच हुए मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सचिन बघेल (अध्यक्ष जिला सहकारी…
राजनांदगांव। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में देशभक्ति का माहौल छा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन और दूरदर्शन के राष्ट्रीय प्रसारण के साथ पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुबह 10 से 11 बजे तक किया गया। प्रधानमंत्री के प्रेरक संबोधन के बाद जब वंदे मातरम् के स्वर गूंजे, तो कॉलेज परिसर में मौजूद शिक्षकगण और प्रशिक्षणार्थी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठे। कॉलेज की प्राचार्य के नेतृत्व में सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने इस आयोजन में…
राजनांदगांव। धनगांव में बन रहे रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के काम में लगातार हो रही लापरवाही के खिलाफ आज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध जताया। धनगांव, इन्द्रामरा, बरंगा और बहमनी के लोगों ने युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में चक्का जाम कर अपने मुद्दे को हाईलाइट किया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही, जबकि रेलवे के अधिकारी और तहसीलदार भी उपस्थित रहे। धनगांव के सरपंच जागेश्वर देवांगन ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के ठेकेदार न तो सर्विस रोड बना रहे हैं, न धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव कर रहे हैं और न…
मोहला। जिला प्रशासन मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी की पहल हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम को राज्योत्सव 2025 के अवसर पर पोषण एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में एबिस ग्रुप से डॉ. पोलमी, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ से डॉ. अपर्णा देशपांडे और डॉ. महेंद्र प्रजापति, एम्स रायपुर से श्री जॉन वरुण और श्री विष्णु पाण्डे भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान देने वाले जिला पोषण समन्वयक श्री रूपेश चक्रधारी, ब्लॉक पोषण समन्वयक श्री सतीश…
मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर रजत जयंती वर्ष में जिला स्तरीय राज्योत्सव के तीसरे दिन रक्षित आरक्षी केन्द्र मॉडिंग पीड़िंग, मोहला में जिला प्रशासन और प्रेस इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। सद्भावना मैच का उद्देश्य प्रशासन और मीडिया के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देना था। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और सभी को “बेस्ट ऑफ लक” कहकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टॉस कराया, जिसमें जिला प्रशासन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेस इलेवन ने 37 रन बनाए।…
मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्षों के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मिनी स्टेडियम मोहला में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव-2025 का भव्य समापन हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक खेलों, रंगोली, आतिशबाजी और लोक कला ने स्टेडियम को उत्सव की रंगीन दुनिया में बदल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माटी के सिंदूर नाचा पार्टी बुटाकसा की नाचा-गम्मत से हुआ, जिसने दर्शकों को हंसी और भावनाओं के रंगों में सराबोर कर दिया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने वेशभूषा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक परिधानों में मंच सजाया। पंडवानी गायन और नृत्य से लोक कलाकार तरूणा साहू…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शराब कोचियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खिलेश पाण्ड्या (28) पुत्र राजेश पाण्ड्या, निवासी प्रभात नगर, को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 30 पौवा देशी मदिरा (5.400 बल्क लीटर, कीमत 2,400 रुपये) जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। उसे माननीय न्यायालय में पेश कर जेल वारंट के बाद जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में अभियान लगातार जारी है। इस कार्रवाई में थाना…