मानपुर। मोहला-मानपुर-अं. चौकी जिले के विकासखंड मानपुर में हुई दो अलग.अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पहला हादसा नेशनल हाईवे 930 पर मानपुर से इरागांव मार्ग में हुआ, जहां सड़कों पर बने गड्ढों के कारण मानपुर के एक व्यापारी की कार और बाइक आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
दूसरी दुर्घटना मानपुर-काका रोड के बीच मल्हार मोड़ के पास हुई, जहां सड़क में बने गड्ढों की वजह से एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया और सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसा। हादसे में बाइक सवार जान सिंह, निवासी खुर्सेखुर्द का हाथ फ्रैक्चर हो गया, वहीं स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल ही में निर्मित नेशनल हाईवे 930 की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सड़क निर्माण में भारी अनियमितताओं के चलते जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, वहीं मरम्मत कार्य के नाम पर खुले गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क सुधार की मांग की है।

ताज़ा ख़बर :
- राम मंदिर चढ़ावा मामले की सीबीआई जांच की मांग, विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने केंद्र सरकार से की कार्रवाई की अपील
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
- विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
- पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
- नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
- चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
