राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शराब कोचियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खिलेश पाण्ड्या (28) पुत्र राजेश पाण्ड्या, निवासी प्रभात नगर, को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 30 पौवा देशी मदिरा (5.400 बल्क लीटर, कीमत 2,400 रुपये) जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। उसे माननीय न्यायालय में पेश कर जेल वारंट के बाद जेल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में अभियान लगातार जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सउनि मनमोहन साहू, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा और राजेश्वर बंदेश्वर की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा ख़बर :
- राम मंदिर चढ़ावा मामले की सीबीआई जांच की मांग, विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने केंद्र सरकार से की कार्रवाई की अपील
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
- विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
- पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
- नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
- चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
