
- जिले की 498 सरकारी राशन दुकानों में उत्साहपूर्वक मनाया गया चावल उत्सव
- सीईओ जिला पंचायत ने विकास कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंचों को किया सम्मानित
- कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए अहम निर्देश, अवैध रेत खनन व खाद्य सुरक्षा पर जोर
- बरेली में चमकी राजनांदगांव की कनक जोगी, राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक
- विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गांवों में जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
- मोतीपुर में शुरू हुई प्याऊ घर सेवा, राहगीरों को मिलेगा शीतल जल
- कठिन साधना में बैठे गुरू निर्वाण अनंतानंद उदासीन
Author: chhattisgarhmail
डोंगरगढ़। प्रार्थी मगन दास मानिकपुरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 मार्च 2026 को पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के पास बैठा उसके परिजनों भोज और ललित मानिकपुरी शराब पी रहे चार आरोपियों के हमले का शिकार हुआ। रिपोर्ट में बताया गया कि अजय मंडावीए अनिल थापाए दिनेश और गज्जू शराब पी रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्र गालियों के साथ जान से मारने की धमकी दी और चाकू से हमला कर दिया। हमले में ललित मानिकपुरी को पीठ और कंधे में तथा भोज मानिकपुरी को पेट में गंभीर चोटें आई। घटना की गंभीरता को देखते…
डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व के लिए ट्रस्ट समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न होए इसका विशेष ध्यान रखा गया है। मां बम्लेश्वरी का चैत्र नवरात्रि पर्व 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक मनाया जाएगा। ज्योति स्थापना 19 मार्च को रात 7.30 बजे नीचे मंदिर और शीतला मंदिर में तथा ऊपर मंदिर में रात 7 बजे से होगी। सप्तमी का विशेष काल रात्रि अभिषेक 25 मार्च को रात 12.30 बजे तक संपन्न होगा। अष्टमी हवन 26 मार्च को सुबह 8 बजे ऊपर मंदिर…
छुईखदान। ग्राम पंचायत दनिया के सचिव के वेतन भुगतान को लेकर जनपद पंचायत छुईखदान में विवाद गहराता नजर आ रहा है। अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाले सचिव बुधारु राम धुर्वे का वेतन कई महीनों से नहीं मिलने पर ग्राम पंचायत दनिया के सरपंच और ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गंडई-छुईखदान को ज्ञापन सौंपकर 18 मार्च को जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव और धरना.प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में कहा गया है कि सचिव का कई माह का वेतन रोक दिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच का आरोप : बिना…
खैरागढ़। जनपद पंचायत छुईखदान में लंबे समय से चल रहे बजट विवाद ने अब राज्य प्रशासन का ध्यान खींच लिया है। उपसंचालक पंचायत गीत कुमार सिंह ने पंचायत संचालनालय नवा रायपुर को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। उपसंचालक ने पत्र में पूछा है कि यदि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 का बजट समय पर अनुमोदित नहीं हुआ है, तो क्या अब पोस्ट-फैक्टो स्वीकृति विधिसम्मत होगी या नहीं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 3 मार्च 2026 को तथा 2025-26 का बजट 5 मार्च 2026 को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया है, जबकि…
राजनांदगांव। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत माथलडबरी अंतर्गत ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन के तहत अब हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचने लगा है। ग्राम रेंगाकठेरा के लगभग 260 परिवारों को अब अपने घर में ही सुरक्षित पानी उपलब्ध है। सरपंच श्रीमती मधु ओमेश यदु ने बताया कि मिशन के तहत सभी घरों में लगभग 260 नल कनेक्शन स्थापित किए गए हैं। स्वच्छ पानी मिलने से जल जनित बीमारियों में कमी आई है और ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता पलक कोठारी ने बताया कि जल जीवन…
राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने ग्राम टेडेसरा का शातिर आरोपी रूपेश साहू (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर प्रार्थी पर चाकू से हमला करने का आरोप है। घटना पुरानी रंजिश को लेकर दिनांक 31 जनवरी 2026 को हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने प्रार्थी का रास्ता रोककर अपने पास रखे धारदार हथियार से प्रार्थी के दाहिने पैर में चोट पहुंचाई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने धारा सदर का अपराध दर्ज कर गंभीर प्रकृति के प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन मेंए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन…
राजनांदगांव। जिले में होली पर्व इस बार भी पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले भर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस और आम नागरिकों के बेहतर समन्वय के कारण पूरे जिले में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस मौके पर जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना परिसरों में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया और होली पर्व को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। थाना प्रभारियों ने…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने एक बार फिर अपने मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 मार्च 2026 की रात लगभग 10.30 बजे धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, निवासी राजीवनगर ने डायल-112 पर सूचना दी कि एक मानसिक रूप से अस्थिर युवती जिला अस्पताल मंडी के पास बैठी हुई है। सूचना मिलते ही आरक्षक रविकांत धृतलहरे और चालक मौके पर पहुंचे और धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर के सहयोग से युवती को सुरक्षित थाना बसंतपुर लाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू ने युवती हरिता (18 वर्ष) का…
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अपहरण के दो गंभीर मामलों में सक्रियता दिखाते हुए दो नाबालिक बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया है। दोनों मामलों के आरोपियों ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी मोनू बांसफोड़ (19 वर्ष) निवासी अटल आवास बैगापारा लखोली और साहिल मंडावी (20 वर्ष) निवासी ग्राम भोथली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 09 एवं 11 मार्च 2026 को दो प्रार्थियों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिक बेटियों को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर थाना स्तर पर…
राजनांदगांव। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व के निगमित सामाजिक दायित्व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से जिले के दिव्यांगजनों को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में छुरिया विकासखंड के जनपद पंचायत छुरिया के सामुदायिक भवन में आयोजित मूल्यांकन शिविर में जिले के अंतिम छोर से 100 से अधिक दिव्यांगजनों ने पहुंचकर सहायक उपकरण के लिए पंजीयन कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने दिव्यांगजनों…