राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अपहरण के दो गंभीर मामलों में सक्रियता दिखाते हुए दो नाबालिक बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया है। दोनों मामलों के आरोपियों ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी मोनू बांसफोड़ (19 वर्ष) निवासी अटल आवास बैगापारा लखोली और साहिल मंडावी (20 वर्ष) निवासी ग्राम भोथली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 09 एवं 11 मार्च 2026 को दो प्रार्थियों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिक बेटियों को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर थाना स्तर पर तत्काल कार्यवाही की गई और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की गंभीरता से अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेण्डर किरो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम ने खोजी टीम गठित कर लगातार छानबीन की। इसके परिणामस्वरूप दोनों अपहृताएं आरोपियों के कब्जे से बरामद की गईं।
पीड़िताओं की पूछताछ और डॉक्टरी जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर, आरोपियों के खिलाफ धारा 65 (1) भारतीय दंड संहिता और 4 (1) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें 14 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी जिला जेल राजनांदगांव में बंद हैं।
इस कार्रवाई में निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, सहायक उप निरीक्षक नंदनी ठाकुर, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल कुमार, अफजल खान, महिला आरक्षक महेश्वरी कुर्रे एवं वर्षा धु्रव की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
