
- फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, थाना बसंतपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- आयुक्त ने राजस्व विभाग की बैठक में वसूली का लक्ष्य तय, शत प्रतिशत वसूली के दिए निर्देश
- वर्षो से किराये में रहने वाले 21 परिवारों को मिला स्वयं का आवास
- वार्ड 1 व 2 में महापौर ने किया डस्टबिन का वितरण, नागरिकों से स्वच्छता अपनाने की अपील
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना को मिला राजनांदगांव में जबरदस्त रिस्पॉन्स
- राजनांदगांव में खनिज अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, वाहन और जेसीबी जब्त
- राजनांदगांव जिले सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ और आगे बढ़ाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा : डॉ. रमन सिंह
- बूथ गठन बैठक व बिसाहू दास महंत जयंती मनाई गई
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कर्तव्य न्याय भागीदारी आंदोलन ने पांच दिवसीय संविधान मंथन कार्यक्रम आयोजित कर समाज में संवैधानिक जागरूकता फैलाने का अनूठा प्रयास किया। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों, पत्रकारों, कलाकारों, खेल और शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान संविधान कथा वाचक आचार्य सूरज राही ने गीत और संगीत के माध्यम से संविधान के जटिल विषयों को सरल और रोचक शैली में लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने भगवान बुद्ध के करुणा और शांति के संदेश के साथ डॉण् भीमराव आंबेडकर के न्याय, समानता और अधिकारों पर आधारित विचारों को भी…
सुकमा। विद्यालय में सत्र 2025-26 के गैर-बोर्ड कक्षाओं (कक्षा 6 से 11) का वार्षिक परीक्षा (टर्म-2) परिणाम समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया तथा सभी विद्यार्थियों के प्रयास, मेहनत और प्रगति की सराहना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नितिन उपाध्याय (टीआई, दोरनापाल) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि निरंतर मेहनत, ऊर्जा, रुचि और दृढ़ संकल्प से ही जीवन के उच्चतम लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार…
राजनांदगांव। मोहला-मानपुर के विधायक इन्द्रशाह मंडावी का एकदिवसीय राजनांदगांव प्रवास के दौरान ममता नगर में जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता आसिफ अली के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष राहुल गजभिये, कृष्णा मेश्राम, निरंजन पासवान और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक का अभिनंदन किया। विधायक मंडावी ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की। इसके बाद वह मंडल अध्यक्ष राहुल गजभिये के निवास पहुँचे और उनके परिवार एवं मित्रों से मुलाकात की। इस दौरान डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, महेश चंद्रवंशी, राजेश बाफना और नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले भी उनके…
राजनांदगांव। जिले के आबकारी विभाग एक बार फिर विवादों में घिर गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जिला महासचिव ऋषभ रामटेके ने शराब दुकानों में सेल्समैन भर्ती को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। आबकरी विभाग के बाबू राम सिंह पाटिल और उनके प्रिय शिष्य लोकेशन ऑफिसर टोमेश्वर वर्मा (साहिल) पर पैसे लेकर नौकरी लगाने का आरोप लगाया है। रामटेके के अनुसार, हाल ही में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई है, जिसमें कथित तौर पर सेल्समैन की नौकरी दिलाने के एवज में 1 लाख 30 हजार रुपये की मांग की बात सामने आई है।…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा एवं कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के अनुमोदन से प्रदेश भर में जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव जिला अध्यक्ष पद पर रघुवीर सेवता की नियुक्ति की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान द्वारा जारी बयान में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, जिससे असंगठित क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ और प्रभाव और अधिक सुदृढ़ होगा। विपिन…
राजनांदगांव। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर 2 अप्रैल को श्री राम भक्त हनुमान जी की जयंती पूरे शहर और अंचल में धूमधाम से मनाई जाएगी। पुराना गंज चौक स्थित 150 वर्ष पुरानी सिद्ध पीठ बालाजी मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 1 अप्रैल को सुबह 9 बजे से अखंड रामायण पाठ आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंगलवार को बालाजी मंदिर में महिलाओं द्वारा दिनभर रामायण पाठ जारी रहा। मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि 2 अप्रैल को सुबह प्रभात फेरी के…
राजनांदगांव। थाना चौकी चिखली पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी लोकनाथ ठाकुर (33) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 को प्रार्थी ने चौकी में लिखित आवेदन देकर शिकायत की कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी को चॉकलेट देने के बहाने अश्लील बातें कहकर छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर चौकी चिखली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 75 (1) बीएनएस एवं धारा 11 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। मामला गंभीर और संवेदनशील होने के कारण…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार आरोपी राजीव मरकाम (43), निवासी शीतला मंदिर के पास, वार्ड 43, राजीवनगर है। पुलिस ने बताया कि 30 मार्च 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि पनेका मोड़ के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों और आम लोगों को धमका रहा है। सूचना के आधार पर थाना बसंतपुर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को लोहे के धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 144/2026, धारा…
राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा ट्रक (डब्ल्यूबी 23 -ई 4218) में अवैध रूप से गांजा छुपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व में मामले में दो आरोपियों भरत कुमार सिंह और पुरन लाल लड़िया उर्फ राजू…
राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा आयोजित जुलूस एवं जनकल्याण रैली में शामिल होकर समाजजनों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महापौर ने कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने अपने जीवन में सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा दी तथा पशुबलि और जातिगत भेदभाव जैसी कुरीतियों का विरोध किया। महापौर ने कहा कि महावीर स्वामी अहिंसा, त्याग और करुणा के प्रतीक थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और समरसता स्थापित की जा…