
- खड़गांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चोरी की मोटरसाइकिल अलग-अलग कलपुर्जों में बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव में उर्वरक कालाबाजारी रोकने जिले व विकासखंड में उड़नदस्ता दल का गठन
- राजनांदगांव पुलिस की मानवीय पहल : गुमशुदा बालक को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया
- लालबाग पुलिस ने ग्राम बरगा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया
- सोमनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव पुलिस का बड़ा खुलासा : हैदराबाद से 3 आदतन अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवरात बरामद
- केवाईसी के बहाने राशन से वंचित किए जा रहे लोग : इकरामुद्दीन सोलंकी
- बुन्देलीकला कबड्डी प्रतियोगिता : भिलाई रही विजेता, डोंगरगढ़ की टीम बनी उपविजेता
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने जिले के आबकारी विभाग में अधिकारियों, बाबुओं, इंस्पेक्टरों और लोकेशन ऑफिसरों के भ्रष्टाचार में मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिले में बीयर की बॉटलों में नकली रैपर की जो शिकायतें सामने आई हैं, उसमें विभाग का पूरा सिस्टम शामिल है। शमसुल ने बताया कि शहर में पुलिस प्रशासन सख्त है, इसलिए आबकारी विभाग ने नए-नए तरीके अपनाकर भ्रष्टाचार को अंजाम देना शुरू कर दिया है। उनके अनुसार, लंबे समय से विभाग में कार्यरत कुछ कर्मचारियों की भूमिका हर कार्रवाई में अहम रही है। नियमों के…
राजनांदगांव। भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर गुरुवार को दिगंबर जैन मंदिर गंज लाइन में दिगंबर जैन समाज ने भक्ति और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि सुबह 8.30 बजे मंदिर में स्थापित करीब 135 वर्ष पुरानी भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान भजन-कीर्तन और अहिंसा के नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने स्वयं रथ को…
राजनांदगांव। दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में एक युवक की हत्या की घटना के विरोध में हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव ने गुरुवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के माध्यम से भेजा गया। मंच के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि उत्तम नगर थाना क्षेत्र की हस्तसाल पुनर्वासित कॉलोनी में होली के दौरान हुए विवाद के बाद 26 वर्षीय युवक तरुण की कथित रूप से भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंच के प्रतिनिधियों ने घटना को अमानवीय बताते हुए इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य के रूप में फूलोदेवी नेताम के पुनः निर्विरोध निर्वाचित होने पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। उनके दोबारा राज्यसभा पहुंचने को प्रदेश की मजबूत आवाज और महिला नेतृत्व के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राजस्थान-ओडिशा प्रदेश प्रभारी अब्दुल कलाम खान ने उनसे आत्मीय मुलाकात कर पुष्प-गुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सर्वोच्च सदनों में से एक राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना अत्यंत गौरव और बड़ी जिम्मेदारी का विषय है। अब्दुल कलाम खान…
राजनांदगांव। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ और राजस्व विभाग की टीम ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर परिसर क्षेत्र एवं मुख्य मार्ग के आसपास की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी और नायब तहसीलदार डोंगरगढ़ भी मौजूद रहे। निरीक्षण में 12 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग की पुष्टि हुई। दुकानदारों से न्यूनतम जुर्माने के तहत कुल 2,500 रुपये अर्थदण्ड वसूला गया और लगभग 10 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गई। दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रतिष्ठान में पॉलीथिन का उपयोग, बिक्री और भंडारण न करें। यदि भविष्य में पॉलीथिन का उपयोग…
राजनांदगांव। खाद्य विभाग की संयुक्त जांच टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सहायक खाद्य अधिकारियों और खाद्य निरीक्षकों की टीम ने 15 व्यावसायिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया और 47 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए। जांच के दौरान मानव मंदिर (तुलसीपुर), रेलवे स्टेशन के अग्रवाल होटल, गुजरात इन, साकी पंजाबी होटल, राधे कृष्ण भोजनालय, राजा भोजनालय, गुरूद्वारा चौक पाठक भोजनालय और शुद्ध शाकाहारी भोजनालय सहित अन्य स्थानों में सिलेंडर जप्त किए गए। इसके साथ ही स्टेडियम रोड कोकास रेस्टोरेंट, ग्वालियर चाट,…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज शासकीय मुद्रणालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुद्रणालय की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधन और कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि मशीनों का उचित रख-रखाव और कार्यस्थल की सुव्यवस्था से मुद्रण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता बढ़ेगी। उन्होंने मुद्रणालय में मशीनों और सामग्री को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित किसान किताबों के मुद्रण और उपलब्धता की समीक्षा की और निर्देश दिए कि जिले के सभी जरूरतमंद किसानों तक किसान किताबें समय पर पहुंचें। इसके लिए किताबों को शीघ्रता से भू-अभिलेख शाखा को उपलब्ध कराया…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज तहसील कार्यालय राजनांदगांव का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित राजस्व प्रकरणों, अभिलेख संधारण तथा आम नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि पटवारियों से प्रकरणों के संबंध में समय-समय पर प्रतिवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें तथा न्यायालय से आदेश पारित होने के पश्चात अभिलेखों में आवश्यक दुरूस्ती की कार्रवाई तत्काल की जाए। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित अन्य लंबित राजस्व…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा योजना के सफल क्रियान्वयन में सहयोग देने वाले हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री यादव ने अटल आवास कंचनबाग राजनांदगांव निवासी श्रीमती अंजुम अली और ग्राम भोथीपार कला निवासी विष्णुराम साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कलेक्टर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से नागरिकों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप स्थापित कर उपभोक्ताओं को बिजली…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिले में कुपोषण की समस्या को दूर करने तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के बेहतर संचालन में सक्रियतापूर्वक कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री यादव ने आंगनबाड़ी केन्द्र खपरीकला की कार्यकर्ता श्रीमती फुलेश्वरी साहू, आंगनबाड़ी केन्द्र गठुला की कार्यकर्ता श्रीमती पुष्पा साहू एवं आंगनबाड़ी केन्द्र डुमहाटोला की कार्यकर्ता श्रीमती उमेश्वरी साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों, माताओं एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए किए जा…