
- सुशासन तिहार 2026 : डोंगरगांव में जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर हुआ 10 आवेदनों का निराकरण
- जनगणना 2027 : अपर कलेक्टर और राज्य स्तरीय टीम ने गांवों में पहुंचकर परखी मकान सूचीकरण की तैयारी
- सुशासन तिहार में समस्याओं का अंबार : सुंदरा शिविर में पहुंचे 1345 आवेदन, 40 विभागों ने किया मौके पर समाधान
- बजट प्रावधानों पर सख्ती : नोडल अधिकारी नियुक्त, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश
- शराब दुकान के पास जाम छलकाने की सुविधा देने वाले दो चखना दुकानदार गिरफ्तार
- अवैध शराब के साथ नागतराई का युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- बुजुर्ग महिला से 5.42 लाख की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार
- बिना परिचय पत्र व बिना कीट के कर्मचारियों से करवा रहे जनगणना : कुलबीर छाबड़ा
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत डोंगरगांव नगर पंचायत के इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी भवन में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नागरिकों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। वार्ड 1 से 6 तक के नागरिक पहुंचे, मिले 103 आवेदन शिविर में विशेष रूप से नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 से 6 तक के रहवासियों ने हिस्सा लिया। दिन भर चले इस शिविर में कुल 103 आवेदन प्राप्त…
राजनांदगांव। जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। गुरुवार को अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय और राज्य स्तरीय जनगणना टीम ने विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा कर मकान सूचीकरण और भवन गणना कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने प्रगणकों द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा रही प्रविष्टियों और डेटा की गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया। ऐप के जरिए डिजिटल एंट्री, 30 मई तक चलेगा अभियान जिले में जनगणना के लिए कुल 1608 जनगणना ब्लॉक बनाए गए हैं। यहां 1 मई से शुरू हुआ मकान सूचीकरण और भवन गणना का…
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के तहत गुरुवार को जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम सुंदरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुशासन की ऐसी बयार चली कि एक ही दिन में 1345 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 1329 आवेदन मांगों से संबंधित थे, जबकि 16 आवेदन शिकायतों के रहे। खास बात यह रही कि 40 विभागों के अधिकारी एक साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जिससे कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा हो गया। 20 गांवों के ग्रामीणों की उमड़ी भीड़ शिविर में केवल सुंदरा ही नहीं, बल्कि बोरी, गठुला, भाठागांव, परमालकसा, मनकी, इंदामरा, भानपुरी और बांकल…
राजनांदगांव। नगर निगम में बजट प्रावधानों के क्रियान्वयन को लेकर महापौर मधुसूदन यादव ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा मौजूद रहे। महापौर यादव ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष की लंबित और दीर्घकालीन योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। साथ ही इस वित्तीय वर्ष के सभी बजट प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रत्येक कार्य हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं।…
राजनांदगांव। जिले में नशा उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घुमका पुलिस ने अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को पुलिस ने पटेवा रोड स्थित शराब दुकान के पास संचालित चखना सेंटरों पर छापामार कार्रवाई करते हुए दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। नशा उन्मूलन अभियान के तहत कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले भर में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और एसडीओपी…
राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत चिचोला चौकी पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में देशी मदिरा जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 6 मई को चिचोला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक…
राजनांदगांव। रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक बुजुर्ग महिला की जीवनभर की जमा-पूंजी डकारने वाले शातिर ठग को लालबाग पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी ने निवेश और बीमा का झांसा देकर प्रार्थिया से कुल 5 लाख 42 हजार रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। निवेश के नाम पर बिछाया जाल मामला थाना लालबाग क्षेत्र का है, जहाँ ग्राम चमारराय टोला निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला फगनी बाई साहू ने धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थिया के अनुसार, आरोपी महेश राम वर्मा (49 वर्ष), निवासी मोतीपुर,…
राजनांदगांव। केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को कई प्रकार की तकनीकी दिक्कत हो रही है, जिसको लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को पर्याप्त मात्रा में किट उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिसके कारण उन्हें मकानों के नंबर और लोकेशन में परेशानी हो रही और न ही वहीं जनगणना में लगे कर्मचारियों को जरूरी किट और पहचान पत्र नहीं दिए गए, जिससे उन्हें काम करने में दिक्कतें हो रही है। श्री छाबड़ा ने आगे बताते हुए कहा कि…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग ने जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में डुमरडीह, चवेली और सुकुलदैहान में गस्त के दौरान 2 हाईवा जप्त कर थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया। खनि अधिकारी ने बताया कि डुमरडीह में कन्हैया अग्रवाल के हाईवा (सीजी 09 जेजे 7555) से वाहन चालक बाबूलाल द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। वहीं संतोष साहू के हाईवा (सीजी 09 एमडी 4151) से यशवंत कुमार निषाद द्वारा मुरूम का अवैध परिवहन पकड़ा गया। इन प्रकरणों में खान एवं…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज में बढ़ रहे एनपीए के निराकरण और अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री आशुतोष कुमार सिंह और सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री संतोष कुमार शर्मा बैठक में मौजूद रहे। बैठक में बैंक लिंकेज की प्रक्रिया, एनपीए खातों के निराकरण, सीबीआरएम समिति के माध्यम से ऋण वापसी तंत्र को सक्रिय करने, इंटरप्राइज फाइनेंस और बीमा योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला राजनांदगांव…