Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज यानी 18 दिसंबर 2025 को राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार, वे दोपहर 1 बजे आयुर्वेद कॉलेज, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और करीब 2.30 बजे स्पीकर हाऊस, राजनांदगांव पहुंचेंगे। वहीं, दोपहर 3 बजे वे नंदई में आयोजित परम्पूज्य गुरूघासीदास बाबा जी की जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 4 बजे पाटीदार भवन में आयोजित जनजाति सुरक्षा मंच की अखिल भारतीय कार्यशाला में सहभागिता करेंगे। शाम 6 बजे विधानसभा अध्यक्ष ग्राम सोमनी में आयोजित परम्पूज्य गुरूघासीदास बाबा जी की जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम…

Read More

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर दो प्रकरणों में कुल लगभग 5 लाख 20 हजार रुपये मूल्य का अवैध शराब एवं वाहन जप्त किया गया। आबकारी जांच चौकी बोरतलाब की टीम ने ग्राम मोहाटोला, गोंदिया (महाराष्ट्र) निवासी सतीश बनोठे और ग्राम बोथलीए बालाघाट (मध्यप्रदेश) निवासी सरोज के कब्जे से महिंद्रा स्कॉर्पियों वाहन क्रमांक एमपी 09-बीसी 3962 को जप्त किया। वाहन में 20 पेटी कुल 1000 पाव गोवा व्हिस्की, मध्यप्रदेश राज्य निर्मित, अवैध रूप से परिवहन की जा रही…

Read More

राजनांदगांव। ग्राम खुटेरी और ग्राम ईरा के किसानों के खेतों से चोरी हुई सबमर्सिबल पंप, पानी मोटर और केबल तार मामले में थाना सोमनी पुलिस ने बड़े पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की संपत्ति खरीदने वाले दुकानदार और कबाड़ी संचालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। दिनांक 09 से 12 दिसंबर 2025 के मध्य ग्राम खुटेरी और ग्राम ईरा खार से 15 किसानों के खेतों से 1 सबमर्सिबल पंपए, 2 सोलर झटका मशीन, पानी मोटर और लगभग 2 हजार फीट केबल चोरी की गई थी। चोरी की सूचना पर थाना सोमनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए…

Read More

राजनांदगांव। जिले में अवैध गांजा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राजनांदगांव पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना बोरतलाव के एनडीपीएस प्रकरण संख्या 11/25 में जप्त एक बोलेरो पीकअप वाहन (सीजी 10-बीक्यू 0634) की नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। जिला दंडाधिकारी राजनांदगांव के आदेशानुसार जप्त वाहनों की नीलामी के लिए समिति का गठन किया गया था। इसमें लोक निर्माण विभाग (ई/एम) क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहे। समिति ने वाहन का विधिवत निरीक्षण और मूल्यांकन कर ऑनलाइन नीलामी के लिए एमएसटीसी (लिमि.) के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की। नीलामी में…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में 17 दिसंबर 2025 को यातायात पुलिस ने जिले के दो बड़े स्कूलों के बस चालकों की ब्रिथ एनालाइजर मशीन से शराब सेवन की जांच की। युगांतर पब्लिक स्कूल और नीरज पब्लिक स्कूल बोरी की कुल 25 बस चालकों को जांच में शामिल किया गया। जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी चालक शराब का सेवन नहीं कर रहा है। सभी चालक नियमों का पालन करते हुए पूर्णतः सुरक्षित पाए गए। यातायात पुलिस ने सभी स्कूली बस चालकों से अपील…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना-चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराधों की वर्तमान स्थिति और प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेंडिंग प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से निपटाया जाए। इसके साथ ही हाईवे रोड पर चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। एसपी ने आवश्यकतानुसार प्रकाश व्यवस्था के लिए…

Read More

राजनांदगांव। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट और बलवा के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टीवा मोटरसाइकिल सहित धारदार चाकू, बांस का डंडा और लोहे का रॉड जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर की रात प्रार्थी ने थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई राहुल बैरागी अपने साथी चिंटू रजक के साथ घर के बाहर भोला दुकान के सामने बैठा था। इसी दौरान शाम…

Read More

खैरागढ़। जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में आत्मनिर्भर अभियान के तहत वस्त्रदान समिति द्वारा सघन वस्त्र वितरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ वस्त्रदान समिति के मार्गदर्शन में शॉल, स्वेटर, कंबल, मोजे, कनटोपे, साड़ी, धोती, जैकेट, मच्छरदानी सहित बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए आवश्यक गर्म वस्त्रों का वितरण किया जा रहा है। वस्त्रदान समिति का रथ वनांचल क्षेत्र बकरकट्टा के लिए रवाना हुआ। रथ को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इससे पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. शर्मा ने दाऊचौरा स्थित शहीद निकेश…

Read More

छुईखदान। वर्षों तक नगरवासियों के भरोसे और सुविधा का केंद्र रहा सरकारी हॉस्पिटल अब शहर से बाहर शिफ्ट हो गया है। पुराने हॉस्पिटल परिसर के स्थान पर 50 बिस्तर का नया अस्पताल नगर सीमा से करीब दो किलोमीटर दूर बनाए जाने के बाद आम लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। दूरी अधिक होने और अस्पताल की दिशा नगर के मुख्य मार्ग से विपरीत होने के कारण नागरिक अब इलाज के लिए वहां जाने से कतराने लगे हैं। नगर के हृदय स्थल में स्थित पुराना हॉस्पिटल बस स्टैंड के समीप होने के कारण मरीजों के लिए अत्यंत सुविधाजनक था। बुजुर्गों,…

Read More

मोहला। राजनांदगांव में 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ी शामिल हुए थे। अंबागढ़ चौकी स्थित द फिटनेस पाठशाला जिम के खिलाड़ियों ने कोच शाहरुख खान के मार्गदर्शन में दमदार खेल दिखाया। टीम ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक अपने नाम किए। शानदार प्रदर्शन के चलते टीम को बेस्ट टीम अवॉर्ड से भी नवाजा गया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में भूपेन्द्र, गजेंद्र, खुशी, बिलाल, आनिया, निखिल, पंकज, साहिल और नमन…

Read More