Close Menu
    What's Hot

    सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच

    May 1, 2026

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय

    May 1, 2026

    घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
    • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
    • घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
    • राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
    • थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
    • आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
    • मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
    • छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » आत्मनिर्भर अभियान के वस्त्रदान समिति रथ को कुलपति ने दिखाई हरी झंडी
    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    आत्मनिर्भर अभियान के वस्त्रदान समिति रथ को कुलपति ने दिखाई हरी झंडी

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में आत्मनिर्भर अभियान के तहत वस्त्रदान समिति द्वारा सघन वस्त्र वितरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ वस्त्रदान समिति के मार्गदर्शन में शॉल, स्वेटर, कंबल, मोजे, कनटोपे, साड़ी, धोती, जैकेट, मच्छरदानी सहित बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए आवश्यक गर्म वस्त्रों का वितरण किया जा रहा है।
    वस्त्रदान समिति का रथ वनांचल क्षेत्र बकरकट्टा के लिए रवाना हुआ। रथ को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इससे पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. शर्मा ने दाऊचौरा स्थित शहीद निकेश यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीद के पिता पुरुषोत्तम यादव को आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान की ओर से शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
    कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने वस्त्रदान समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त कर समाजसेवा के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगीत नगरी खैरागढ़ के नागरिक जिस समर्पण और नवाचार के साथ सेवा कार्य कर रहे हैं, वह प्रेरणादायी है। यह अभियान जरूरतमंद परिवारों के जीवन में राहत और आशा लेकर आएगा तथा पूरे जिले को गौरवान्वित करेगा।
    इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरजा नंद चंद्राकर ने भी शहीद निकेश यादव स्मारक पहुंचकर वस्त्रदान समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शहीद स्मारक को नमन करते हुए समिति को नए शॉल और कंबल भेंट किए। उन्होंने कहा कि संगीत नगरी खैरागढ़ में सेवा की परंपरा सनातन काल से चली आ रही हैए जिसे आत्मनिर्भर अभियान के माध्यम से सार्थक रूप दिया जा रहा है।
    संक्षिप्त समारोह का संचालन करते हुए अभियान के स्वयंसेवी अनुराग शांति तुरे ने बताया कि करीब छह माह पूर्व जिले के जरूरतमंद नागरिकों के लिए वस्त्रदान की योजना स्वयंसेवी रूपेश कुमार देवांगन व गोविंद सोनी के नेतृत्व में बनाई गई थी, जो अब साकार हो रही है।
    कार्यक्रम में अधिवक्ता मनराखन देवांगन, अनुज देवांगन, कुलपति सचिवालय के विनोद वर्मा सहित आत्मनिर्भर अभियान के स्वयंसेवी रूपेश कुमार देवांगन, गोविंद सोनी, अमीन मेमन, समशुल होदा खान, उत्तम कुमार बागड़े, ऋषिदीप सिंह, वंदना टांडेकर, नीलम राजपूत, किशोर शर्मा, जहीन खान, महेश गिरी गोस्वामी, उमेंद पटेल, नितेश जैन, संजय सिंह, दिनेश टांडेकर, संजय वालेचा, राजू यादव, आकाश तिवारी, मनोहर सेन, रोहन साहू सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान, “शून्य मलेरिया – लक्ष्य” की ओर प्रशासन की पहल

    April 26, 2026

    जनपद पंचायत छुईखदान में वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला : नियमों की अनदेखी पर सभापति का तीखा प्रहार, उच्च स्तरीय जांच और निलंबन की मांग तेज

    April 18, 2026

    हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, 55 गांवों के किसानों ने दिखाई ताकत

    April 4, 2026

    जनपद सीईओ को अधिकार नहीं, फिर भी पंचायत सचिव के रोके गए वेतन

    March 15, 2026

    छुईखदान जनपद पंचायत का बजट विवाद राज्य स्तर तक पहुंचा, संचालनालय से मांगा मार्गदर्शन

    March 15, 2026

    थाना दिवस पर आईसी बालाजी राव ने सुनी आमजन की समस्याएं, सामुदायिक पुलिसिंग में हुआ बैग और खेल सामग्री वितरण

    March 13, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202618 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.