Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जनसंपर्क विभाग राजनांदगांव में पदस्थ रहे तत्कालीन सहायक ग्रेड-1 विदेशीलाल परजा के आकस्मिक निधन पर जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह प्रार्थना है कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि सहायक ग्रेड-1 विदेशीलाल परजा जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव में लगभग 8 वर्ष तक कार्यरत रहे। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ विभाग को अपनी सेवाएं दी। अपने सरल एवं मिलनसार स्वभाव के कारण सभी के साथ उनका समन्वय एवं…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी छुरिया सुश्री दीक्षा नंदेश्वर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सीतागोटा डिम्पल खापर्डे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कोकपुर शैलेश साहू, पटवारी छुरिया प्रशांत सिंह ठाकुर, पटवारी घोघरे आशीष साहू, पटवारी बम्हनी चारभाटा सोनम कोकिला, पटवारी घुपसाल डेविड भूआर्य, पटवारी राहुल कसेट, पटवारी हुकुम चंद महिलांग, समिति प्रबंधक जोब धनसिंग, समिति प्रबंधक गहिराभेड़ी बसंत, समिति प्रबंधक कुमर्दा मनकलाल साहू, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की बैठक ली। उन्होंने कहा कि किसानों को एग्रीस्टेक में आने वाली दिक्कतों का प्राथमिकता से समाधान करें। एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का पंजीयन आवश्यक है, जिसमें कृषि भूमि का पंजीयन प्राथमिकता से कराना है। उन्होंने इस समस्या के निराकरण के लिए ऐसे किसान जिनका एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हुआ है, उसकी सूची ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को देने के लिए कहा। कलेक्टर ने मेढ़ा, मुरमुंदा सहित ऐसे स्थान जहां एग्रीस्टेक पोर्टल में तकनीकी समस्या…

Read More

डोंगरगढ़। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंगपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह जी की शहादत दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन हमें जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का महत्व सिखाता है। उन्होंने समाज से अपील की कि सभी लोग मिलकर प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँ। विधायक ने शिक्षा को समाज की…

Read More

अंबागढ़ चौकी। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी स्थित नवीन शासकीय महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह रहीं। महाविद्यालय परिवार ने उनके आगमन पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज के…

Read More

खैरागढ़। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत टेकापारकला में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा ने की। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के ग्रामीण खेल आयोजनों से पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन व टीमवर्क का विकास होता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले…

Read More

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों को वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी से प्रदेशभर में असंतोष बढ़ता जा रहा है। राज्य स्तर से जिलों को बजट जारी हुए 15 दिन से अधिक समय बीत चुका है, इसके बावजूद अधिकांश जिलों में कर्मचारियों को न तो बीते माह का वेतन मिला है और न ही 1 जुलाई 2023 से स्वीकृत 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का एरियर्स। वेतन न मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मकान किराया, दवाइयों का खर्च, बच्चों की स्कूल फीस, ठंड के मौसम के कपड़े,…

Read More

डोंगरगढ़। संत शिरोमणि श्री परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ खंड के ग्राम बधियाटोला में हिंदू जागरण मंच द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मनखे-मनखे एक समान जय सतनाम जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर संत गुरु घासीदास बाबा जी को नमन किया गया तथा माल्यार्पण कर श्रद्धा अर्पित की गई। समानता और सद्भाव का दिया संदेश हिंदू जागरण मंच…

Read More

राजनांदगांव। राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने न्यू सिविल लाइन स्थित संघ कार्यालय (एच/51) में संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें पेंशन को सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कानूनी अधिकार बताते हुए वर्तमान पेंशन व्यवस्था और भविष्य की चुनौतियों पर गंभीर मंथन किया गया। एसोसिएशन के संरक्षक, विभागीय उप समिति के जिला संयोजक, जिला शाखा सचिव एवं दुर्ग संभाग के संभागीय अध्यक्ष आनंदकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 17 दिसंबर 1982 को सुप्रीम कोर्ट ने डीएस नकारा बनाम भारत सरकार प्रकरण में ऐतिहासिक फैसला देते हुए स्पष्ट किया था कि पेंशन कोई दया या कृपा नहीं,…

Read More

राजनांदगांव। खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई स्थिति चूनापत्थर खदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ग्राम जोरातराई स्थित खसरा नंबर 320/5 रकबा 0.810 हेक्टेयर क्षेत्र पर 30 जनवरी 2006 से 29 जनवरी 2036 तक खनिज चूनापत्थर उत्खनि पट्टा सुनील गोदवानी के नाम पर स्वीकृत है। स्वीकृत खदान क्षेत्र पर वर्तमान में पानी भरा हुआ है तथा क्रेशर मशीन बंद है। ग्रामीणों ने बताया गया कि खदान से खनिज के प्रेषण उत्पादन विगत तीन से चार वर्षों से बंद है तथा क्रेशर मशीन भी विगत दो वर्षों से बंद है। निरीक्षण के…

Read More