राजनांदगांव। जनसंपर्क विभाग राजनांदगांव में पदस्थ रहे तत्कालीन सहायक ग्रेड-1 विदेशीलाल परजा के आकस्मिक निधन पर जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह प्रार्थना है कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि सहायक ग्रेड-1 विदेशीलाल परजा जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव में लगभग 8 वर्ष तक कार्यरत रहे। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ विभाग को अपनी सेवाएं दी। अपने सरल एवं मिलनसार स्वभाव के कारण सभी के साथ उनका समन्वय एवं सहयोग रहा। विगत कुछ माह पहले उनका स्थानांतरण जनसंपर्क संचालनालय नवा रायपुर हुआ था। उनका परिवार रायगढ़ में निवासरत है। उनके अस्वस्थ होने पर रायपुर के निजी चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा था।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
