राजनांदगांव। खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई स्थिति चूनापत्थर खदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ग्राम जोरातराई स्थित खसरा नंबर 320/5 रकबा 0.810 हेक्टेयर क्षेत्र पर 30 जनवरी 2006 से 29 जनवरी 2036 तक खनिज चूनापत्थर उत्खनि पट्टा सुनील गोदवानी के नाम पर स्वीकृत है। स्वीकृत खदान क्षेत्र पर वर्तमान में पानी भरा हुआ है तथा क्रेशर मशीन बंद है। ग्रामीणों ने बताया गया कि खदान से खनिज के प्रेषण उत्पादन विगत तीन से चार वर्षों से बंद है तथा क्रेशर मशीन भी विगत दो वर्षों से बंद है। निरीक्षण के दौरान सरपंच रमाकान्त साहू, ग्राम कोटवार नैनदास मानिकपुरी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए