
- पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने गुणवत्ता जांची
- नाबालिका से दुष्कर्म : आरोपी कमल जनबंधु गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल
- मां बम्लेश्वरी की आरती में पुलिस टीम ने भक्ति भाव का संदेश दिया
- पुरवाही साहित्य समिति की मासिक काव्य गोष्ठी जरहामहका में सम्पन्न
- मिथलेश करुणा शील बौद्ध विहार के नए अध्यक्ष चुने गए, अभिषेक उपाध्यक्ष और अश्वनी सचिव बनाए गए
- आंबेडकर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, प्रवीण कुटरे और पुष्पा वाघमारे ने ली जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में करियर काउंसलिंग और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
- ग्राम पंचायत सोमनी में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा समर्थित पंचों ने जताया विरोध
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार क्रमांक एमएच 32-सी 0736 पर काला शीशा (ब्लैक फिल्म) लगाए जाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 100 के तहत 2,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वर्ष 2025 में अब तक कुल 46 चारपहिया वाहनों पर काला शीशा लगाए जाने के मामलों में कार्रवाई की गई और 92,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने शहर क्षेत्र में लगाए गए एमसीपी (मोबाइल चेक पोस्ट) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी तैनाती, चेकिंग प्रक्रिया और सतर्कता के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने एमसीपी ड्यूटी को और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गंभीरता से जांच करने, दस्तावेजों की समुचित पड़ताल करने और आम नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है,…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 10 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में जिला अंतर-विभागीय टास्क समिति की बैठक ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने लिम्फेटिक फाइलेरिया एवं हाइड्रोसिल प्रकरण, फाईलेरिया रात्रिकालीन सर्वे की स्थिति, फाइलेरिया नियंत्रण संबंधी गतिविधि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि घर के सदस्यों एवं पड़ोसियों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए प्रेरित करें। दवा खाने से इनकार करने वाले परिवारों को समझाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की मदद करें। फाईलेरिया (हाथी पांव) जैसे…
मानव वन्य प्राणी द्वंद रोकने एवं वन्य प्राणियों के प्रति जागरूकता अभियान व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन
राजनांदगांव। उपवन मंडल डोंगरगढ़ एवं वन मंडल राजनंदगांव द्वारा मानव वन्य प्राणी द्वंद रोकने एवं वन्य प्राणियों के प्रति जागरूकता अभियान व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता अभियान की शुरूआत स्थानीय बर्ड वाचर प्रतीक ठाकुर द्वारा बधियाटोला वेटलैंड में बर्ड वाचिंग से शुरूआत की गई। इसके बाद परिक्रमा पथ में डेढ़ किलोमीटर की ट्रैकिंग किया गया। वनस्पति एवं वन्यजीवों को पहचान की जानकारी के साथ कैमरा ट्रैप की जानकारी भी दी गई। इसके बाद मां बम्लेश्वरी इको हाल में विद्यार्थियों के लिए क्विज व ड्राइंग प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतीक वर्मा एवं डब्ल्यूटीआई से…
राजनांदगांव। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में अन्न उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले किसानों को समर्पित किसान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विकसित भारत जी-राम-जी योजना के संबंध में किसानों को जानकारी प्रदान की गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा तिलहन फसल उत्पादन, मशरूम उत्पादन, चना एवं गेहूं की खेती एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम में किसानों के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। विजेता किसानों को फलदार आम, आंवला,…
राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में बीमा सखी योजना की समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि बीमा सखियों को विभिन्न बीमा योजनाओं की पहुंच प्रत्येक हितग्राही तक बढ़ाने एवं मृत्यु दावा की कार्रवाई को त्वरित बनाने पर जोर दिया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीमा सखियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने बताया कि जिले में बीमा सखी योजना चल रही है। बीमा सखी योजना से महिलाओं को कमिशन के अतिरिक्त 3 वर्षों तक 7 हजार रूपए, 6 हजार रूपए…
राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज 25 दिसम्बर 2025 को राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे। सुबह फूंडहर खेल मैदान, रायपुर से दोपहर 1.15 बजे कार द्वारा प्रस्थान करने के बाद वे दोपहर 2.45 बजे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां मेडिकल कैम्प एवं सुशासन दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे वे स्पीकर हाऊस, राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां निर्धारित समय तक कार्यक्रम रहेगा। शाम 4.45 बजे स्पीकर हाऊस से कार द्वारा प्रस्थान कर वे कुंजबिहार कालोनी, वार्ड 22, सी-मार्ट के पास आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5.45 बजे कुंजबिहार कालोनी से कार द्वारा वे जीई रोड,…
राजनांदगांव। आयुक्त कृषि उत्पादन श्रीमती शहला निगार ने केन्द्र एवं राज्य शासन के कृषि एवं संवर्गीय विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम की प्रगति का अवलोकन करने जिले के ग्राम सोमनी, पार्रीखुर्द, मोखला, जंगलेसर, बरगा के प्रवास पर रही। इस दौरान कलेक्टर जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, संभागीय संयुक्त संचालक कृषि श्रीमती गोपिका गभेल उपस्थित रहे। आयुक्त कृषि उत्पादन श्रीमती शहला निगार ने सेवा सहकारी समिति सोमनी में धान खरीदी एवं पीएम-आशा योजनान्तर्गत खरीफ सोयाबीन, मूंग, उड़द एवं अरहर तथा रबी में दलहन-तिलहन फसलों का समर्थन मूल्य पर उपार्जन की तैयारी…
राजनांदगांव। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) नियम 1995 के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार से पीड़ित व्यक्तियों को दी गई राहत राशि की समीक्षा की गई। कैलेन्डर वर्ष 2025 से अद्यतन स्थिति में प्राप्त प्रकरण, प्रक्रियाधीन प्रकरण, लंबित प्रकरणों पर चर्चा की गई। बैठक में सदस्य जिला पंचायत श्रीमती बिरम बाई मंडावी, सदस्य जनपद पंचायत राजेन्द्र सिंह ठाकुर, समाज सेवक ग्राम फरहद चंदन कश्यप, समाज सेवी लखन सूर्यवंशी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी गिरधारी साहू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक…