राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में कार क्रमांक एमएच 32-सी 0736 पर काला शीशा (ब्लैक फिल्म) लगाए जाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 100 के तहत 2,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
वर्ष 2025 में अब तक कुल 46 चारपहिया वाहनों पर काला शीशा लगाए जाने के मामलों में कार्रवाई की गई और 92,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
सभी चारपहिया वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में काला शीशा/ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। उल्लंघन की स्थिति में मोटरयान अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से आप खुद को असुविधा से बचा सकते हैं और यातायात पुलिस के काम में सहयोग कर सकते हैं।

ताज़ा ख़बर :
- शंकरपुर चाकूबाजी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
- कोतवाली पुलिस की संवेदनशील पहल, सरगुजा से भटके युवक को परिजनों से मिलाया
- शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश पर कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
- प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आईजी ने दिए ईमानदारी और डिजिटल पुलिसिंग के गुर
- छत्तीसगढ़ हॉकी ने उत्साहपूर्वक मनाया ओलंपिक दिवस, प्रदर्शन मैच में खेलो इंडिया सेंटर जीता
- शपथ ग्रहण के साथ घुमका से गूंजा परिवर्तन का संदेश, दीपक बैज और भूपेश बघेल रहे मौजूद
- संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और फादर्स डे का भव्य आयोजन
- सात माह से वेतन को तरसे सफाईकर्मी, बच्चों की पढ़ाई पर संकट
