राजनांदगांव। उपवन मंडल डोंगरगढ़ एवं वन मंडल राजनंदगांव द्वारा मानव वन्य प्राणी द्वंद रोकने एवं वन्य प्राणियों के प्रति जागरूकता अभियान व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता अभियान की शुरूआत स्थानीय बर्ड वाचर प्रतीक ठाकुर द्वारा बधियाटोला वेटलैंड में बर्ड वाचिंग से शुरूआत की गई। इसके बाद परिक्रमा पथ में डेढ़ किलोमीटर की ट्रैकिंग किया गया। वनस्पति एवं वन्यजीवों को पहचान की जानकारी के साथ कैमरा ट्रैप की जानकारी भी दी गई। इसके बाद मां बम्लेश्वरी इको हाल में विद्यार्थियों के लिए क्विज व ड्राइंग प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतीक वर्मा एवं डब्ल्यूटीआई से आए एक्सपर्ट इदरीश द्वारा वाइल्डलाइफ के संबंध में प्रजेंटेशन दिया गया। प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
