Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। बसंतपुर प्रीमियम लीग का चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में बाबा साहेब अंबेडकर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंद्रशेखर आजाद इलेवन को हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों की भारी भीड़ खेल प्रेम का प्रमाण बनी रही। टूर्नामेंट के पहले दिन उद्घाटन अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार और निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को खेल भावना व अनुशासन के साथ खेलने…

Read More

राजनांदगांव। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सोमनी पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए ग्राम सांकरा में दो असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुूार नामदेव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। ग्राम सांकरा में पुलिस में शिकायत मिलने पर आक्रोशित होकर शांति और कानून व्यवस्था भंग करने की नियत से वाद-विवाद करने वाले हरीश चंद्र देशलहरे पिता संतलाल, उम्र…

Read More

राजनांदगांव। नववर्ष के अवसर पर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने असमाजिक तत्वों और अशांति फैलाने वाले अनावेदकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा के निर्देश पर जिले में अपराधियों और असमाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसके तहत 28 दिसंबर 2025 को नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में और थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में टीम ने लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई में भुपेश सिन्हा पिता स्व. सरजुराम सिन्हा,…

Read More

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण इलाकों में बदलाव दिखाई दे रहा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जंगलेसर के निवासी इनेश्वर चन्द्राकर को इस योजना के तहत अपना पक्का आवास मिला है। इससे उनके परिवार को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन का अवसर मिला है। इनेश्वर चन्द्राकर ने बताया कि उन्हें पक्का घर बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए का अनुदान मिला, साथ ही मनरेगा के तहत 25 हजार रुपए का 95 दिन का रोजगार भी मिला। उन्होंने कहा कि पहले उनका कच्चा मकान जर्जर हो गया था और बरसात व ठंड के मौसम में रहना कठिन था।…

Read More

राजनांदगांव: भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में तहसीलदारों और मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक जनगणना अशोक मिश्रा और सहायक निदेशक जनगणना कविंद्र भंगारी ने प्रशिक्षण दिया। अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने जनगणना से संबंधित कार्यों को गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामों की सीमा रेखा का डिजिटल माध्यम से निर्धारण और सत्यापन करना था, ताकि जनगणना आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। प्रशिक्षण में डिजिटल मैपिंग, ग्राम सीमाओं के अद्यतन, संभावित त्रुटियों…

Read More

राजनांदगांव: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 800 तीर्थयात्रियों को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया गया। इसमें राजनांदगांव जिले से 313, कबीरधाम जिले से 244, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से 113 और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से 110 यात्री शामिल थे। इसके अलावा 20 अनुरक्षक भी इस यात्रा में शामिल रहे। तीर्थयात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश और भारत माता मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। उनकी वापसी 31 दिसंबर 2025 को होगी। सर्दी के मद्देनजर समाज कल्याण विभाग द्वारा यात्रियों के लिए गर्म कम्बल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस अवसर पर राउत…

Read More

राजनांदगांव: कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में अवैध प्लाटिंग और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान लखोली क्षेत्र और प्रेस क्लब के पीछे लगभग 30 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित कर जेसीबी मशीनों की मदद से हटाया गया। इसमें शामिल प्रमुख खसरा नंबर और रकबे हैं: खसरा 517/1 – 0.693 हेक्टेयर संतोषी नगर लखोली…

Read More

मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग एवं समता जन कल्याण समिति द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र मोहला के तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत 27 दिसंबर 2025 को ग्राम पंचायत काणे (मरकाटोला), विकासखंड मोहला में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोक सांस्कृतिक कलाकारों ने नशामुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से बताया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ कौन बनेगा नशामुक्त व्यक्ति नामक क्विज गेम खेला गया, जिसमें ग्रामीणजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नशामुक्ति से जुड़े सवालों के सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित…

Read More

रायपुर। ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह 8 बजे से रायगढ़ विकासखण्ड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम छुहीपाली, बनोरा, महापल्ली, सियारपाली एवं गोपालपुर में कुल 1 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान की। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी…

Read More

रायपुर। भारतीय रेलवे द्वारा अगले पाँच वर्षों में देश के 48 प्रमुख शहरों में रेलगाड़ियों की संचालन क्षमता को दोगुना करने की जो महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई है, उसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी शामिल किया गया है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ा तोहफ़ा है और इससे राज्य की कनेक्टिविटी, व्यापार, उद्योग तथा पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का व्यापक आधुनिकीकरण हो रहा है। रेल…

Read More