मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग एवं समता जन कल्याण समिति द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र मोहला के तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत 27 दिसंबर 2025 को ग्राम पंचायत काणे (मरकाटोला), विकासखंड मोहला में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोक सांस्कृतिक कलाकारों ने नशामुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से बताया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ कौन बनेगा नशामुक्त व्यक्ति नामक क्विज गेम खेला गया, जिसमें ग्रामीणजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नशामुक्ति से जुड़े सवालों के सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नागपुर की सुख शांति समाधान योग संस्था से आए प्रसिद्ध योग गुरु सचिन माथुरकर ने योग के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया और उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई।
नशामुक्ति केंद्र के संचालक ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि मोहला में संचालित नशामुक्ति केंद्र में नशे से पीड़ित व्यक्तियों को भर्ती कर निःशुल्क भोजन, आवास, परामर्श एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे और सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।

ताज़ा ख़बर :
- 145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र
- अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील
- बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर
- पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर
- नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
- दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
- बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल : आसिफ अली
- शासकीय स्कूल सोमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई साइकिल व पुस्तकें
