
- पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने गुणवत्ता जांची
- नाबालिका से दुष्कर्म : आरोपी कमल जनबंधु गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल
- मां बम्लेश्वरी की आरती में पुलिस टीम ने भक्ति भाव का संदेश दिया
- पुरवाही साहित्य समिति की मासिक काव्य गोष्ठी जरहामहका में सम्पन्न
- मिथलेश करुणा शील बौद्ध विहार के नए अध्यक्ष चुने गए, अभिषेक उपाध्यक्ष और अश्वनी सचिव बनाए गए
- आंबेडकर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, प्रवीण कुटरे और पुष्पा वाघमारे ने ली जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में करियर काउंसलिंग और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
- ग्राम पंचायत सोमनी में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा समर्थित पंचों ने जताया विरोध
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। चिचोला पुलिस ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से प्रार्थी का न्यूड फोटो और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल और दो सिम कार्ड भी जप्त किए गए हैं। प्रार्थी ने पुलिस चौकी चिचोला में लिखित शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसका न्यूड फोटो और वीडियो व्हाट्सएप तथा इंटरनेट पर वायरल कर रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम…
राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। वीडियो में वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और नाबालिक बच्चों को वाहन में सवार कर अनधिकृत तरीके से चलाने का मामला सामने आया था। दिनांक 30 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें 6 वाहन (क्रेटा क्रमांक सीजी 04-क्यूजे 9800, जीप्सी क्रमांक आरजे/141/सी/1151, जीप्सी क्रमांक पीबी 47-डी 6347, स्कार्पियो क्रमांक सीजी 04-पीसी 6347, क्रेटा क्रमांक सीजी 08-एएम…
डोंगरगढ़। ग्राम लोहझरी के एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब युवक रोज की तरह लकड़ी तोड़ने जंगल गया था। जानकारी के मुताबिक, ग्राम लोहझरी निवासी केजउ राम कंवर जब जंगल में लकड़ी काटने गया, तो उसी दौरान तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गहरी चोट आई, जिससे वह बेहोश हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, युवक…
राजनांदगांव। प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी ग्राम खपरी कला में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसूल आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता ऋषि टंडन, मुकेश साहू, युवा मोर्चा जिला महासचिव ऋषभ रामटेके, उदित हरिहरनो, गौरव कसार और अनवर खान भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि शमसूल आलम और विशिष्ट अतिथि ऋषि टंडन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि…
राजनांदगांव। राजनांदगांव से खैरागढ़ मार्ग में स्थित ग्राम पदुमतरा में आगामी 2 जनवरी से 8 जनवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया गया है। आयोजन स्थल श्रीराम मंदिर के पास पदुमतरा में व्यास पीठ बनाया गया है। इस में व्यास पीठ से प्रवचनकर्ता छत्तीसगढ़ के गौरव माटीपुत्र राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पंडित रामानुज युवराज पाण्डेय श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर/देवभोग होंगे। संपूर्ण कार्यक्रम इस प्रकार से है, जिसमें मां बग्लामुखी यज्ञ दिनांक-1 जनवरी 2026, भागवत कथा विवरण 2 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार, कलश यात्रा, भागवत प्रारंभ गोकर्ण कथा 3 जनवरी 2026 दिन शनिवार, नारद कथा परिक्षित चरित्र 04 जनवरी 2026 दिन…
राजनांदगांव। राजपूत क्षत्रिय महासभा राजनांदगांव की युवा मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह गठन प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष विवेक सिंह राजपूत द्वारा किया गया। घोषित कार्यकारिणी में चंदन राजपूत को वरिष्ठ उपाध्याय, सुधीर सिंह को महामंत्री, यशवंत ठाकुर को उपाध्यक्ष, जयराज सिंह गहरवार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं जयंत राजपूत को सांस्कृतिक प्रभारी तथा प्रिंस राजपूत को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विवेक सिंह राजपूत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मंडल समाज को संगठित करने, सामाजिक गतिविधियों को गति देने…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति, रायपुर के सहयोग से जनकल्याण सामाजिक संस्थान, राजनांदगांव द्वारा संचालित लिंक वर्कर स्कीम परियोजना के तहत आज सीएमओ कार्यालय में एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एचआईवी संक्रमितों के साथ हो रहे कलंक और भेदभाव को खत्म करना, उन्हें एआरटी (एंटी रेट्रोवाइरल थेरापी) सेंटर से जोड़ना और सोशल प्रोटेक्शन योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला नोडल अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया उपस्थित थीं। उन्होंने एचआईवी से संबंधित समाज में व्याप्त भेदभाव और कलंक पर चर्चा…
राजनांदगांव। 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन, फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरूण साव, कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद संतोष पांडे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, नीरज बाजपाई तथा तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्षद शिव वर्मा, सुनील साहू, मोनू बहादुर, सुमीत भाटिया, आलोक श्रोती, अपूर्वा श्रीवास्तव, श्रुति लोकेश जैन, सावन वर्मा, घासी साहू, वर्षा शरद सिन्हा, कुतबुद्दीन सोलंकी,…
राजनांदगांव। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय रात्रिकालीन फ्लड लाइट 7-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में राजनांदगांव ने संकल्प अकादमी कवर्धा को शूटआउट में 4-1 गोल से पराजित किया। निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 गोल की बराबरी पर रहा, जिसके बाद मैच का फैसला शूटआउट से हुआ। छत्तीसगढ़ हॉकी से मान्यता प्राप्त जिला हॉकी संघ कवर्धा द्वारा 25 से 28 दिसंबर 2025 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 8 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का…
राजनांदगांव। बिलासपुर में 23 से 25 दिसंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025 में राजनांदगांव जिले के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। विभिन्न विधाओं में युवाओं की प्रतिभा ने निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया। सहायक संचालक ए. एक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि वाद-विवाद विधा में राजनांदगांव के नावेशचंद्र साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं एकांकी नाटक विधा में प्रतिष्ठा सिंगाड़े ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रस्तुत नाटक वो एक रात के लेखक एवं निर्देशक रितेश सिंगाड़े रहे, जो राजनांदगांव थिएटर ग्रुप की प्रस्तुति थी। दोनों प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय…