राजनांदगांव। प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी ग्राम खपरी कला में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसूल आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता ऋषि टंडन, मुकेश साहू, युवा मोर्चा जिला महासचिव ऋषभ रामटेके, उदित हरिहरनो, गौरव कसार और अनवर खान भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि शमसूल आलम और विशिष्ट अतिथि ऋषि टंडन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को अपनी टीम की जीत के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष उज्जवल निर्मलकर को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। उन्होंने आयोजन में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामवासियों और युवाओं के बीच खेल भावना को प्रोत्साहन मिलता हैए ऐसा भी बताया।
प्रतियोगिता में गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया, जो इस आयोजन को और भी आकर्षक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाते हैं।

ताज़ा ख़बर :
- 145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र
- अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील
- बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर
- पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर
- नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
- दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
- बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल : आसिफ अली
- शासकीय स्कूल सोमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई साइकिल व पुस्तकें
