Close Menu
    What's Hot

    145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

    June 18, 2026

    अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील

    June 18, 2026

    बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • 145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र
    • अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील
    • बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर
    • पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर
    • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
    • दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
    • बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल : आसिफ अली
    • शासकीय स्कूल सोमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई साइकिल व पुस्तकें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » खिलाड़ी कभी हारता नहीं, या जीतता है या सीखता है, अभावों से जूझकर आगे बढ़ने वाला खिलाड़ी ही बनाता है पहचान : अरूण साव
    खेल

    खिलाड़ी कभी हारता नहीं, या जीतता है या सीखता है, अभावों से जूझकर आगे बढ़ने वाला खिलाड़ी ही बनाता है पहचान : अरूण साव

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 29, 2025No Comments6 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन, फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरूण साव, कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद संतोष पांडे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, नीरज बाजपाई तथा तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम में पार्षद शिव वर्मा, सुनील साहू, मोनू बहादुर, सुमीत भाटिया, आलोक श्रोती, अपूर्वा श्रीवास्तव, श्रुति लोकेश जैन, सावन वर्मा, घासी साहू, वर्षा शरद सिन्हा, कुतबुद्दीन सोलंकी, अनूप श्रीवास्तव, राघव वर्मा, अजय तिवारी, प्रिंस भाटिया, हारुन खान, दीपेश चौबे, पीयूष वर्मा एवं आशुतोष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं स्वर्ण पदक विजेता एनआईएस हॉकी कोच मृणाल चौबे ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए अतिथियों को इस अखिल प्रतियोगिता हॉकी प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी।
    मृणाल चौबे ने बताया कि रोजाना 300 से अधिक खिलाड़ी इस मैदान में सुबह 5.30 से अभ्यास करने आते हैं और सांसद संतोष पांडे के द्वारा लाइट लगवाने के बाद शाम को भी बच्चे यहां प्रैक्टिस कर पाएंगे। केवल 8 माह के अल्प समय के प्रशिक्षण को प्राप्त कर इस मैदान के खिलाड़ियों ने भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी खेल योजनाओं में चयनित हुए हैं। मृणाल ने कहा की खेल मंत्री के प्रोत्सान के बाद इस मैदान के खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा की संचार हुई है और आने वाले समय में अधिक संख्या में खिलाड़ी हमारे जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे
    पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि राजनांदगांव पूरे छत्तीसगढ़ में प्रेरणा का केंद्र है और इसलिए इसे संस्कारधानी कहते है और हॉकी की नर्सरी कही जाती है। हॉकी का गौरवशाली इतिहास रहा है। रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी संस्था एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे के द्वारा लगातार प्रयत्न करके फिर से हॉकी की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाने के लिए लगातार प्रयत्न कर रहे है। इसी का परिणाम है कि चिखली स्कूल के मैदान में 300 से अधिक खिलाड़ी निःशुल्क हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। संस्था के द्वारा बच्चों को मैदान से जोड़कर के खेल, शिक्षा, अनुशासन स्वास्थ्य और नशे से दूरी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का जो कार्य किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। खेल का मैदान हमें जीवन जीने की कला सिखाता है, खेल का मैदान हमें अच्छा स्वास्थ्य देता है, यह खेल का मैदान हमें अच्छा भविष्य देता है, यह खेल का मैदान हमें अच्छा संस्कार देता है। चिखली स्कूल का मैदान छोटा जरूर दिख रहा है, लेकिन आने वाले समय में इसी मैदान से बड़े-बड़े खिलाड़ी निकलने वाले हैं। अभाव में और कमियों में जो इंसान जूझ कर आगे बढ़ता है, उसी को दुनिया सलाम करती है, उसी की दुनिया में शोहरत होती है। खिलाड़ी कभी हारता नहीं है या तो जीतता है या तो सीखता है। यह खेल का मैदान हमें धन दौलत शोहरत सब कुछ मिलता है। चिखली स्कूल के मैदान में यहां के खिलाड़ी एवं उनके माता-पिता के साथ-साथ यहां के दर्शकों का उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा को देखते हुए मैं इस आयोजन के लिए 5 लाख और खिलाड़ियों के खेल सामग्री के लिए 3 लाख की घोषणा करता हूं। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
    सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा चिखली स्कूल के मैदान मे खेल का बहुत बढ़िया वातावरण है। मैं यहां एक हफ्ते में तीन बार आ चुका हूं। जब भी मैं यहां से गुजरता हूं, मेरी गाड़ी घूमती है और मैं चिखली स्कूल के मैदान आ जाता हूं, और जब भी मैं यहां आता हूं, मुझे सैकड़ों की संख्या मे बच्चे यहां दिखते हैं और खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके पालक भी यहां आते हैं। वैसे तो पूरे राजनांदगांव को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है, लेकिन यदि छोटे-छोटे बच्चों के हाथ में हॉकी स्टिक देखना है, तो पटरी पर क्षेत्र के चिखली स्कूल मैदान में देखा जा सकता है।
    पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी संस्था के प्रयास से और मृणाल चौबे के परिश्रम से पटरी पर क्षेत्र के इस चिखली स्कूल के मैदान में खिलाड़ियों का एक अलग उत्साह और जुनून देखने को मिलता है और वास्तव में इस मैदान में आकर कल्पना साकार होती है कि क्यों राजनांदगांव की हॉकी पूरे देश में पहचान बनाकर रखी हुई है और क्यों राजनांदगांव हॉकी की नर्सरी कहलाती है।
    फाइनल मुकाबले में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर एवं स्पोर्ट्स अकादमी रायपुर दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए उच्च स्तरीय हॉकी का प्रदर्शन किया, परंतु बिलासपुर की टीम ने रायपुर अकादमी को 7-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। खेलो इंडिया स्टेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर की ओर से सुमित मिंज ने 3 गोल, जबकि रोबित एक्का और ओम यादव ने 2-2 गोल किए।
    मैच में निर्णायक के रूप में कृष्णा यादव, इंद्रपाल सिंह, सुनील साहू, संतोष साहू, सूरज साहू, राजेश निर्मलकर, सुखदेव निर्मलकर एवं सौरभ श्रीवास ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
    प्रतियोगिता के तहत खेले गए तीसरे स्थान के रोमांचक मैच में बिहार की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को 5-4 से पराजित किया। बिहार की टीम की ओर से राहुल झा तथा हेमरम नमझम ने 2-2 गोल तथा संदीप लोहार ने एक गोल किया। वहीं उत्तर प्रदेश टीम की ओर से देवेंद्र ने 2 गोल तथा नितिन और हिमांशु ने 1-1 गोल अपनी टीम के लिए किया।
    प्रतियोगिता के विजेता टीम खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर को मंचस्थ अतिथियों के द्वारा प्रथम पुरस्कार स्वर्गीय सुरजीत सिंह भाटिया जी के स्मृति में बलदेव सिंह भाटिया के द्वारा प्रदत्त 31000 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही लीजेंडरी हॉकी प्लेयर अनूप श्रीवास्तव ट्रॉफी भी प्रदान की गई।
    प्रतियोगिता के उपविजेता टीम रायपुर अकादमी को बहादुर अली के द्वारा अजीज मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से 21000 रुपए नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
    प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रही बिहार की टीम को स्वर्गीय काशीनाथ बाजपेई जी के स्मृति में नीरज बाजपेई द्वारा प्रदत्त 11000 रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
    चिखली स्कूल मैदान में हॉकी मैच देखने हजारों की संख्या में दर्शक पहुंच रहे है। राजनांदगांव की हॉकी खेल प्रेमी दर्शकों के सम्मान में बेस्ट दर्शक का अवार्ड प्रतियोगिता में प्रत्येक दिन प्रदान किए जाते हैं। आज बेस्ट दर्शक अवार्ड मोहम्मद राशिद वार्ड क्रमांक 10 को प्रदान किया गया।
    प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हेमरम नमजम, रोबिट एक्का, लवी मानिकपुरी, मोहित कश्यप, राहुल ठाकुर, बृजेश यादव, प्रताप सिंह राजपूत, भावेश निषाद, गौरांग निषाद, दक्ष चौबे, देवांशु यादव, उर्वशी यादव, चंद्रेश, प्रिंस, साहिल, यश मेश्राम को नगद पुरुस्कार तथा फ्लैश हॉकी स्टिक से सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

    June 18, 2026

    अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील

    June 18, 2026

    बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर

    June 18, 2026

    पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर

    June 18, 2026

    नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

    June 18, 2026

    दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

    June 18, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202693 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.