
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : अंतिम लीग मैच में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश 1-1 गोल की बराबरी पर रही
- पीएमजीएसवाई के तहत 2.45 किमी सड़क निर्माण पूरा, ओवरहीट मटेरियल हटाकर दोबारा कराया गया काम
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- हिंदू जागरण मंच ने हिंदू नव वर्ष, नवरात्रि और झूलेलाल जयंती मनाई
- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि
- भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए पहल, स्वास्तिक समिति ने बांटे कोटना
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
Author: chhattisgarhmail
मोहला। जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिले की पहली सफल सिजेरियन डिलीवरी संपन्न हुई। साथ ही 16 महिलाओं की नसबंदी सर्जरी भी पूरी की गई। इससे स्थानीय स्तर पर सुरक्षित प्रसव और परिवार नियोजन सेवाएँ अब उपलब्ध हैं। पहले उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को जिला चिकित्सालय राजनांदगांव रेफर किया जाता था। इसके लिए उन्हें लगभग 90 किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ता था। अब जिले में विशेषज्ञ चिकित्सक, अत्याधुनिक उपकरण और सुव्यवस्थित ऑपरेशन थिएटर की सुविधा होने से सुरक्षित और त्वरित…
राजनांदगांव। नगर निगम ने जिले में चलाए जा रहे मवेशी धर-पकड़ अभियान के तहत गत दो दिनों में 14 मवेशियों को पकड़कर कन्हारपुरी कांजी हाउस पहुंचाया है। निदान 1100 में प्राप्त शिकायतों के आधार पर 12 और मवेशी रेवाडीह कांजी हाउस में रखे गए। पशु मालिकों की लापरवाही के कारण मवेशी शहर के चौक-चौराहों में घूमते और बैठे रहते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि दुर्घटना से मवेशी घायल हो सकते हैं और कई बार उनकी मौत भी हो जाती है। निगम की टीम द्वारा…
राजनांदगांव। तहसील डोंगरगांव के ग्राम किरगी ब के किसानों के लिए खुशखबरी है। 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बावजूद गिरदावरी और भौतिक सत्यापन पूर्ण होने के बाद भी गांव के किसानों के टोकन नहीं निकल रहे थे। किसानों की शिकायत मिलने के बाद पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने एनआईसी नई दिल्ली में हस्तक्षेप किया। तकनीकी त्रुटि सुधारने के बाद अब ग्राम किरगी ब के किसानों के टोकन निकलना शुरू हो गया है और वे समर्थन मूल्य में धान बेच सकेंगे। किसानों की समस्या को जिला भाजपा महामंत्री डीकेश साहू और जनपद उपाध्यक्ष मनीष कुमार साहू ने गंभीरता…
राजनांदगांव। जिले में धान की खरीदी महाभियान के लिए किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य प्रगति पर है। जिसके अंतर्गत राज्य में सर्वाधिक रकबा समर्पण कार्य राजनांदगांव जिले में किया गया है। जिले में कुल 131437 कृषकों द्वारा कुल 149402.17 हेक्टेयर रकबा का पंजीयन कराया गया है। जिले में अब तक कुल 23374 किसानों द्वारा 119360 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया गया है। जिसमें से 5781 किसानों द्वारा 481.87 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा रकबा समर्पण में उत्कृष्ट कार्य के लिए समिति प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। कलेक्टर…
राजनांदगांव। जिले में भू-जल स्तर के लगातार गिरावट के दृष्टिगत ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित कर फसल विविधीकरण और जल संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत घुपसाल कु में ग्रामसभा का आयोजन कर ग्रीष्मकाल में भू-जल स्तर के गिरावट को ध्यान में रखते हुए रबी सीजन में धान फसल को पूर्णतः प्रतिबंध करते हुए धान के बदले अन्य फसल लेने का प्रस्ताव पास किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी में धान फसल लेने से पेयजल संकट उत्पन्न हो जाता है, जिससे गंभीर समस्या से…
राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर सामाजिक कल्याण निदेशालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सूरजपुर जिले में राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में दिव्यांग पुनर्वास, सशक्तिकरण तथा समावेशी विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थानों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉम्पोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) राजनांदगांव को दिव्यांग सेवाओं एवं पुनर्वास में उत्कृष्टता हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार निदेशक सीआरसी डॉ. स्मिता महोबिया द्वारा ग्रहण किया गया।
राजनांदगांव। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा महाभियान का आयोजन रविवार 7 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल द्वारा कलेक्टोरेट के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण बैठक ली गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा महाभियान में शिक्षार्थी सुविधानुसार रविवार 7 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के भीतर परीक्षा में…
राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम स्कूल मैदान एवं गांधी सभागृह राजनांदगांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर दिव्यांगजनों के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें 500 से अधिक बालक-बालिकाएं व युवा दिव्यांगजन शामिल हुए। दिव्यांगजनों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न विकासखण्डों से आये हुए स्कूली दिव्यांग बच्चे एवं शासकीय समर्थ स्कूल, स्वैच्छक अनुदानित संस्था अभिलाषा, आस्था, मनोकामना के…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 6 प्रकरणों में 24 लाख 75 हजार 40 रूपए मूल्य के 798.40 क्विंटल (1996 बोरा) अवैध धान एवं 2 वाहन जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल…