राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 6 प्रकरणों में 24 लाख 75 हजार 40 रूपए मूल्य के 798.40 क्विंटल (1996 बोरा) अवैध धान एवं 2 वाहन जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 150 प्रकरणों में 5 करोड़ 71 लाख 2 हजार 806 रूपए मूल्य के 18420.26 क्विंटल (46051 बोरा) अवैध धान एवं 11 वाहन जप्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज राजनांदगांव अनुविभाग में 3 प्रकरण में 14 लाख 89 हजार 240 रूपए मूल्य के 480.40 क्विंटल (1201 बोरा) अवैध धान एवं 1 वाहन, डोंगरगढ़ अनुविभाग में 2 प्रकरण में 9 लाख 11 हजार 400 रूपए मूल्य के 294 क्विंटल (735 बोरा) अवैध धान एवं डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 1 प्रकरणों में 74 हजार रूपए मूल्य के 24 क्विंटल (60 बोरा) अवैध धान व 1 वाहन जप्त किया गया है। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक राजनांदगांव अनुविभाग में कुल 62 प्रकरणों में 3 करोड़ 34 लाख 3 हजार 120 रूपए मूल्य के 10775.20 क्विंटल (26938 बोरा) अवैध धान व 4 वाहन, डोंगरगढ़ अनुविभाग में 44 प्रकरण में 1 करोड़ 18 लाख 2 हजार 506 रूपए मूल्य के 3807.26 क्विंटल (9518 बोरा) अवैध धान व 2 वाहन तथा डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 44 प्रकरणों में 1 करोड़ 18 लाख 97 हजार 180 रूपए मूल्य के 3837.80 क्विंटल (9595 बोरा) अवैध धान एवं 5 वाहन जप्त किया गया है।
जिले में कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के 1500 छोटे एवं बडे मंडी अनुज्ञप्तिधारियों को सूचीबद्ध कर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं खाद्य व मंडी के अधिकारियों को जांच कर अवैध रूप से भंडारित धान जप्त किए जाने तथा सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये गये है। जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान आवक के रोकथाम हेतु जिले में कुल 3 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बोरतलाब, पाटेकोहरा एवं कल्लूबंजारी स्थापित किया गया है। जहां पर मंडी, नगर सेना, वन विभाग एवं राजस्व के अधिकारियों द्वारा तीन पालियों में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
