राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य प्रगति पर है। जिसके अंतर्गत राज्य में सर्वाधिक रकबा समर्पण कार्य राजनांदगांव जिले में किया गया है। जिले में कुल 131437 कृषकों द्वारा कुल 149402.17 हेक्टेयर रकबा का पंजीयन कराया गया है। जिले में अब तक कुल 23374 किसानों द्वारा 119360 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया गया है। जिसमें से 5781 किसानों द्वारा 481.87 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा रकबा समर्पण में उत्कृष्ट कार्य के लिए समिति प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। कलेक्टर ने जिले के अन्य धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को रकबा समर्पण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत रकबा समर्पण में उत्कृष्ट कार्य के लिए समिति प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र कुहीकला के समिति प्रबंधक हरनारायण रामटेके, धान उपार्जन केन्द्र जोशीलमती के समिति प्रबंधक गणपतराम सिन्हा एवं धान उपार्जन केन्द्र गहिराभेडी के समिति प्रबंधक बसंत कुमार साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
