Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जूनी हटरी स्थित श्रीराम मंदिर में रामोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं मातृशक्ति दुर्गावाहिनी राजनांदगांव द्वारा शहर के विभिन्न प्रखंडों एवं सभी वार्डों में रामोत्सव मनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे धर्मप्रेमी नागरिकों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। जानकारी के अनुसार यह आयोजन 19 मार्च हिंदू नववर्ष से प्रारंभ होकर 2 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव तक चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की राष्ट्रीय स्तर की बैठक में तय कार्ययोजना के अंतर्गत आयोजित किया…

Read More

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच ने नगर स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और विस्तार के लिए अहम नियुक्तियाँ की हैं। संगठन ने भोला यादव को नगर सहसंयोजक और रितेश साहू को नगर युवा आयाम प्रमुख नियुक्त किया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति और मार्गदर्शन में की गई इन नियुक्तियों में कहा गया कि दोनों कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त नगर सहसंयोजक भोला यादव ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक…

Read More

राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने हाल ही में मंत्रालय का दौरा किया, दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ के अपर मुख्य सचिव संजय पिंघुआ और स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजनांदगांव जिले की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। शमसुल आलम ने बताया कि राजनांदगांव जिले के कई अस्पतालों में लंबे समय से मल्टीस्पेशलिटी सुविधाएं लिखी गई हैं, लेकिन वहां वास्तविक सुविधाओं का अभाव है। भोले-भाले मरीज इन अस्पतालों में उपचार के लिए आते हैं, लेकिन उचित व्यवस्था न होने के कारण उनकी…

Read More

राजनांदगांव। आबकारी विभाग में लंबे समय से पदस्थ बाबू रामसिंह पाटिल को हटाने की मांग तेज हो गई है। 25 मार्च 2026 को अमित जोगी युवा मोर्चा के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष बिलाल सौलिन खान ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बाबू पर गंभीर आरोप लगाए। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बाबू रामसिंह पाटिल शराब की ओवर रेटिंग करवाने, कमीशनबाजी करने और कोचियागिरी को संरक्षण देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि बाबू लंबे समय से आबकारी विभाग में पदस्थ हैं, जबकि नियम के अनुसार हर तीन वर्ष में शासकीय कर्मचारियों का स्थानांतरण अनिवार्य…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बूथ कमेटियों के गठन हेतु जिला मुख्यालय राजनांदगांव में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले की प्रभारी एवं पंडरिया की पूर्व विधायक ममता चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने ममता चंद्राकर का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया, वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री का स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में विपिन यादव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा…

Read More

डोंगरगढ़। नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी शरद लाऊत्रे को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आरोपी का विवरण नाम: शरद लाऊत्रे पिता: सोहन लाऊत्रे आयु: 20 वर्ष पता: दंतेश्वरी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) घटना की पूरी जानकारी 24 मार्च 2026 को प्रार्थीया थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बहन 6 सितंबर 2025 को बिना बताए घर से चली गई थी। रिश्तेदारों से जानकारी मिली कि वह शरद लाऊत्रे के साथ हैदराबाद में रह रही थी। पीड़िता 2 फरवरी…

Read More

डोंगरगढ़। नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाकर हैदराबाद ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी शरद लाऊत्रे (20, पुत्र सोहन लाऊत्रे, दंतेश्वरी पारा, डोंगरगढ़) को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। घटना के अनुसार, पीड़िता की बहन 6 सितंबर 2025 को बिना बताए घर से चली गई थी। परिवार को बाद में जानकारी मिली कि वह आरोपी शरद लाऊत्रे के साथ हैदराबाद में रह रही है। पीड़िता 2 फरवरी 2026 को घर वापस आई और बताया कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर भगाया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए।…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड सायलेंसर (फटाका जैसी तेज आवाज करने वाला) पाए जाने पर वाहन चालक पर मोटरयान अधिनियम की धारा 182(4) के तहत 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही दो चारपहिया वाहनों (कार) में काले शीशे (ब्लैक फिल्म) पाए जाने पर मौके पर ही फिल्म हटवाकर मोटरयान अधिनियम की धारा 100 के तहत 4000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।…

Read More

राजनांदगांव। कृषि विभाग ने आत्मा योजना के अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में महिला स्वसहायता समूहों के लिए खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रशिक्षण में महिलाओं को आचार, केक और अन्य खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही ग्राम को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि नवाचार तथा फसल चक्र की जानकारी बढ़ाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला स्वसहायता समूह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विकास अधिकारी गौरीशंकर शहीस, पीआरपी अनीता साहू, प्रशिक्षक आभा गुप्ता और श्री साहिश सहित बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Read More

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ल हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय आदान राशि वितरण कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 4 लाख 95 हजार 965 हितग्राहियों को 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए। राजनांदगांव जिले के 15 हजार 565 हितग्राहियों को 15 करोड़ 56 लाख 50 हजार रुपए की राशि दी गई। जिले के सभी विकासखंडों में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए और वर्चुअल माध्यम से जनप्रतिनिधि, अधिकारी और हितग्राही कार्यक्रम से जुड़े रहे। हितग्राहियों…

Read More