
- कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, अवैध वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई
- माँ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ मेला : आस्था और सुरक्षा का संगम, 850 पुलिसकर्मी तैनात
- पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार
- डोंगरगढ़ नवरात्रि : शहर में यातायात रहेगा विशेष प्रबंधित, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में आधुनिक विजन सेंटर का शुभारंभ
- कमला कॉलेज में हुआ हुनर हाट और आनंद मेला, छात्राओं ने दिखाई उद्यमिता की झलक
- गाजे-बाजे के साथ नगर में तिरंगा यात्रा, नागरिकों में भरा देशभक्ति का उत्साह
- अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत अध्यक्ष का एक साल का कार्यकाल पूर्ण, विकास और सुविधाओं में की उपलब्धियां
Author: chhattisgarhmail
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 162 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनमें नवीन सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने मेला स्थल पर डोम निर्माण, तेलासी-भंडारपुरी मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा कुटेसर प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि समाज से पाँच युवा पायलट बनना चाहें…
रायपुर। महिलाएं आज जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। तकनीक ने पूरी दुनिया के उत्पादों को फिंगरटिप्स पर ला दिया है और अब डिजिटल माध्यम से वैश्विक बाजार तक पहुँचना संभव हो गया है। इसी उद्देश्य से बिहान की दीदियों को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि छत्तीसगढ़ के उत्पाद देश और दुनिया के बाजारों तक पहुँच सकें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा पॉलिसी वॉच द्वारा आयोजित बिहान दीदियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात…
राजनांदगांव। राजधानी रायपुर में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में राजनांदगांव के पटरी पार क्षेत्र के होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने स्वर्ण व कांस्य पदक अपने नाम किए। जीत के बाद लौटे खिलाड़ियों के स्वागत में पटरी पार क्षेत्र में ऐतिहासिक सम्मान रैली निकाली गई, जहां फूलों की वर्षा व जयकारों से माहौल गूंज उठा। प्रतियोगिता में चिखली स्कूल मैदान में अभ्यासरत पाँच खिलाड़ियों पुष्पीता साहू, घनिष्ठा साहू, द्विशा निषाद, मोनिष्का विश्वकर्मा और दक्ष चौबे ने भाग लेकर पहली बार एक साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में…
राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने मंगलवार को शहर के 22 स्थानों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर बहनों और बालिकाओं ने मां दुर्गा के महिषासुर मर्दिनी स्वरूप की आराधना करते हुए आत्मरक्षा के लिए शस्त्र उठाने का संकल्प लिया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में विभाग मंत्री अनूप श्रीवास और जिला मंत्री त्रिगुण सादानी बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चियों को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र चलाना आना चाहिए। दुर्गा वाहिनी इसी दिशा में कार्य कर रही है, ताकि हमारी बहन-बेटियां आत्मनिर्भर और आत्मरक्षक बन सकें।…
राजनांदगांव। भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2025 के अंतर्गत नगर निगम राजनांदगांव द्वारा लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। महापौर श्री मधुसूदन यादव व निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में शहर में स्वच्छता पखवाड़ा पूरी सक्रियता से मनाया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल परिसर में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छोत्सव थीम पर लिया संकल्प कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘स्वच्छोत्सव – स्वच्छ एवं हरित उत्सव’ थीम को आत्मसात करते हुए स्वच्छता…
राजनांदगांव। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय द्वारा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत मंगलवार को नर्सिंग कॉलेज, राजनांदगांव में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. अतुल मनोहरराव देशकर (अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, पेंड्री) और विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रकाश खुंटे (सहायक प्राध्यापक, मेडिसिन विभाग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन 30 सितंबर को दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस मौके पर नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती ममता…
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की महती योजना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी सब इंजीनियर्स गंभीरतापूर्वक कार्य करें तथा कार्यों में गति लाएं। उन्होंने सघन समीक्षा करते हुए सब इंजीनियर्स से फिल्ड में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर घर नल जल योजना के तहत किसी भी तरह की शिकायत का निराकरण प्राथमिकता से करें। उन्होंने कार्यों में रूचि नहीं लेने वाले कांन्ट्रेक्टर्स का टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर…
राजनांदगांव। 102 मह तारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा योजना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया के वाहन क्रमांक सीजी 07-सीपी 3015 सर्विस प्रोवाईडर साईराम टेक्नो मैनेजमेंट के वाहन चालक राहुल साहू द्वारा शराब का अवैध परिवहन करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इस 102 महतारी एक्सप्रेस का साईराम टेक्नो मैनेजमेंट द्वारा राज्य कार्यालय से एमयू जारी कर संचालित किया जाता है। जहां राज्य के कॉल सेंटर से कॉल आने पर आईडी जनरेट कर संबंधित वाहन चालक द्वारा अपना कार्य संपादित किया जाता है, किन्तु वाहन चालक को राज्य कार्यालय के कॉल सेंटर से किसी भी प्रकार का कोई आदेश नहीं प्राप्त…
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने…
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा देशभर में जन भागीदारी से जल संचय विषय पर आयोजित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में राजनांदगांव जिले को देश में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट जिलों में चयनित होने पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जिले को 2 करोड़ रूपए की अवार्ड राशि से सम्मानित किया जाएगा। जिससे जिले में जल संरक्षण के कार्यों को गति मिलेगी। अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के मापदण्डों को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रभावी कार्य करें।…