राजनांदगांव। पत्रकारों की आवासीय कालोनी में पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बड़ी पहल की है। वहां सैंपवेल बनाकर सभी घरों तक पेयजल पहुंचाया जाएगा। इतना ही नहीं कालोनी के मध्य भाग में हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएगी। शुक्रवार को विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर जितेंद्र यादव ने इन सबके लिए नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा को प्राक्कलन तैयार करने कहा। कलेक्टर ने कालोनी में सीमेंट वाली सड़क के शेष निर्माण को 15 दिनों के भीतर पूरा करने कहा।
कलेक्टर सुबह प्रशासनिक अमले के साथ डोंगरगांव रोड में निर्माणाधीन पत्रकार कालोनी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कालोनी में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने ठेकेदार को 22 नवंबर तक कालोनी का संपूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि ने कलेक्टर को जानकारी दी कि कालोनी में विकास कार्य अंतिम चरण में है और कालोनी के उद्घाटन की तैयारी है। उन्होंने बताया कि कालोनी में पानी टंकी और पाइप लाइन बिछाने का काम प्रस्तावित है। कलेक्टर यादव ने मौके पर ही निगम आयुक्त विश्वकर्मा को सैंपवेल के लिए पानी टंकी और पाइप लाइन का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया। इसके पहले आयुक्त विश्वकर्मा ने कालोनी में मूलभूत सुविधाओं को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित प्रवेश द्वार, मंदिर, सड़क बत्तियों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही सड़क के दोनों तरफ शोदार पौधे लगाने को लेकर भी सहमति दी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित के कम आय वाले सदस्यों के भूखंड पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण कराने की दिशा में आवश्यक सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। इसके लिए उन्होंने ऐसे सदस्यों की सूची भी मांगी। ताकि स्वीकृति के लिए उसे आगे बढ़ाई जा सके। इस अवसर पर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष मिथलेश देवांगन, उपाध्यक्ष वीरेंद्र बहादूर सिंह, सोसायटी के संचालक मंडल के सदस्यों में मोहन दास मानिकपुरी, जितेंद्र सिंह, कमलेश सिमनकर, नीरा साहू के अलावा पत्रकार और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
