Close Menu
    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

    July 3, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत

    July 2, 2026

    विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित
    • सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
    • विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
    • पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
    • नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
    • महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
    • चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
    • विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब व जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » गुजरात से लाते थे नशे की कैप्सूल, गंडई में बेचते थे युवाओं को, पुलिस ने पकड़ा पूरा गिरोह
    छत्तीसगढ़

    गुजरात से लाते थे नशे की कैप्सूल, गंडई में बेचते थे युवाओं को, पुलिस ने पकड़ा पूरा गिरोह

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    गंडई। केसीजी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों समेत एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 398 स्ट्रीप में कुल 3184 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल स्पेस एंड ट्रांससेन प्लस (ट्रामाडोल) बरामद किए गए हैं। साथ ही दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त कुल संपत्ति की कीमत 1 लाख 66 हजार 669 रुपये बताई गई है।
    पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंडई क्षेत्र में कुछ लोग अवैध नशीली कैप्सूल की बिक्री कर रहे हैं और युवाओं को नशे की ओर धकेल रहे हैं। जानकारी के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई की रणनीति बनाई।
    7 नवंबर को पुलिस को पुख्ता खबर मिली कि आरोपी मोहित सतनामी, राहुल गायकवाड़ उर्फ चोन्टी और एक विधि से संघर्षरत बालक, अन्य आरोपी शाहबाज खान, शैलेश टंडन और उत्तम रात्रे के इशारे पर गुजरात के दहेज (जिला भरूच) से नशीली ट्रामाडोल कैप्सूल लेकर लौट रहे हैं।
    सूचना के आधार पर पुलिस ने गंडई के ग्राम ठंढार मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो बैगों में 398 स्ट्रीप यानी 3184 नग ट्रामाडोल कैप्सूल मिले।
    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से गुजरात से ट्रामाडोल कैप्सूल लाकर गंडई व आसपास के इलाकों में बेचते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क की सप्लाई चेन की जांच कर रही है। अन्य संबंधित आरोपियों की भी गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है।
    गिरफ्तार आरोपियों में मोहित सतनामी पिता धनुक सतनामी, उम्र 35 वर्ष, साकिन गंडई, राहुल गायकवाड़ उर्फ चोन्टी पिता बीरेन्द्र गायकवाड़, उम्र 22 वर्ष, वार्ड 08 रावणपारा, गंडई, शहबाज खान उर्फ पप्पू पिता शकील खान, उम्र 33 वर्ष, वार्ड 11, गंडई, शैलेश कुमार टंडन उर्फ सिल्ली पिता राधेश्याम टंडन, उम्र 33 वर्ष, साकिन-गंडई, उत्तम रात्रे पिता दुलीचंद रात्रे, उम्र 24 वर्ष, वार्ड 08, रावणपारा, गंडई एवं एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है।
    सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में फैल रहे नशे के कारोबार पर बड़ी रोक साबित होगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

    July 3, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत

    July 2, 2026

    विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त

    July 2, 2026

    पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त

    July 2, 2026

    नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार

    July 2, 2026

    महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण

    July 2, 2026
    Top Posts

    नौगई हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई, श्री राजपूत करणी सेना की पहली जीत : संजय बहादुर

    July 2, 202623 Views

    नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

    June 30, 202612 Views

    आवास सूची पर ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

    June 26, 20268 Views

    सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

    June 28, 20267 Views

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

    July 3, 20264 Views

    ओबीसी महासभा की रणनीतिक बैठक, दुर्ग संभाग से होगी कैडर कैंप की शुरुआत

    June 30, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.